For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 के बाद शमी ने किया था शोएब अख्तर को कॉल, जानिए क्या थी वजह

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी विशापट्टनम टेस्ट में अपने प्रदर्शन के बूते काफी तारीफ पा रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी के दौरा्न 35 रन देकर पांच विकेट लेकर प्रोटियाज बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी जिसके चलते भारत को 203 रनों की बड़ी जीत दर्ज करने में मदद मिली। इस पारी में शमी ने रिवर्स स्विंग का जो मुजायरा पेश किया उसने एक बार फिर से इस कला की याद दुनिया के सामने तरोताजा कर दी। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्रतिभा के पुराने मुरीद रहे हैं। शमी के हालिया शानदार प्रदर्शन के बाद शोएब ने एक अहम खुलासा किया है।

'विश्व कप के बाद शमी ने किया कॉल'

'विश्व कप के बाद शमी ने किया कॉल'

शोएब ने एक वीडियो में बताया है कि भारत के विश्व कप 2019 से बाहर होने के बाद शमी ने उनको कॉल किया था। भारत जिस तरह से बाहर हुआ उससे शमी निराश थे और उनकी यह निराशा जब अख्तर के सामने आई तो इस पूर्व तूफानी गेंदबाज ने शमी को दिल छोटा ना करने की सलाह दी। शोएब ने कहा- 'भारत की वर्ल्डकप 2019 में निराशा के बाद एक दिन शमी ने मुझे फोन किया और कहा कि वह दुखी है कि भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। मैंने उसे कहा कि दिल छोटा मत करो लेकिन अपनी फिटनेस बरकरार रखो। मैंने उससे कहा कि घरेलू सीरीज आ रही है और तुम अच्छा प्रदर्शन करोगे।'

'रिवर्स स्विंग का बादशाह बन सकता है शमी'

'रिवर्स स्विंग का बादशाह बन सकता है शमी'

शोएब अख्तर के आगे कहा, ‘मैंने शमी को कहा था कि मैं चाहता हूं कि वह तूफानी गेंदबाज बने जो बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर सके। उसके पास सीम और स्विंग दोनों है, इसके अलावा उसके पास रिवर्स स्विंग की वो कला भी है जो उपमहाद्वीप में बेहद कम गेंदबाजों के पास है। मैंने उसे कहा कि वह रिवर्स स्विंग का बादशाह बन सकता है। अब आप देख सकते हैं कि उसने क्या किया है, उसने एक ऐसी पिच से विकेट निकाले हैं जहां तेज गेंदबाजो के लिए खास मदद नहीं थी। मैं उसके लिए बहुत खुश हूं।'

ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर ने लिया 87वें भारतीय वायुसेना दिवस में हिस्सा, देखें VIDEO

शमी के काम आई सलाह-

शमी के काम आई सलाह-

हालांकि शोएब ने अपने देश के तेज गेंदबाजों के रवैये पर दुख जताया। शोएब का मानना है शमी जैसे भारतीय गेंदबाज उनसे सलाह लेते हैं लेकिन अपने ही देश के गेंदबाज ऐसा करना जरूरी नहीं मानते। 44 साल के शोएब को अपने दौर का बेहतरीन और क्रिकेट के इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। उन्होंने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 400 इंटरनेशनल विकेट भी हासिल किए हैं। शोएब क्रिकेट में 100 मील प्रति घंटा की रफ्तार को सबसे पहले छूने के लिए भी जाने जाते हैं।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 14:13 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+