For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर के बेटे ने किया 'तारे जमीन पर' मूवी के सॉन्ग पर डांस, डेडी ने की आमिर खान की तारीफ

नई दिल्लीः पाकिस्तान के क्रिकेटर अक्सर भारत को पसंद करते हैं और भारत के बारे में उन्हें सबसे ज्यादा प्यार बॉलीवुड से रहा है। कई सालों से बॉलीवुड की फिल्में सीमा पार से बड़ी हिट रही हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर खुद फिल्मों के शौकीन रहे हैं। वह केकेआर के लिए खेलते थे जहां टीम के मालिक शाहरुख खान उनके करीबी दोस्त बन गए। वे सलमान खान के भी दोस्त रहे हैं और महेश भट्ट ने तो उनको गैंगस्टर मूवी में लीड रोल भी ऑफर किया था जिसको शोएब ने ठुकरा दिया है। पूर्व तूफानी गेंदबाज बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन हैं और ऐसा लगता है कि उनका छोटा बेटा भी अपने पिता पर गया है।

मंगलवार को उन्होंने अपने बेटे का आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म (तारे जमीन पर) के सबसे लोकप्रिय गाने में से एक पर नाचते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो पोस्ट करत हुए शोएब ने कैप्शन दिया है- आमिर का काम अभी भी कई बच्चों के लिए कमाल कर रहा है..

VIDEO देखने के लिए यहां पर क्लिक करें

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज और दुनिया की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाने वाले शोएब अख्तर के भारत में कई प्रशंसक हैं। उन्होंने शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी क्रिकेट खेला है। केकेआर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें अक्सर शाहरुख खान के साथ देखा जाता था। शोएब अख्तर ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में केवल तीन मैच खेले और 7.71 की इकॉनमी से पांच विकेट लिए।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें शाहरुख खान प्यार से शोएब को चूमते हुए दिखते हैं, इस पर शोएब कहते हैं, मैंने शाहरुख से पूछा था, आप इतनी किस क्यों करते हों, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, मैं एक स्टार हूं और वे मेरे बड़े फैन हैं।"

शोएब के मुताबिक शाहरुख का कहना था वे लोगों को चूमकर जिंदगी भर के लिए उनको अपना फैन बना लेते हैं।

Story first published: Tuesday, June 29, 2021, 15:27 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+