शोएब अख्तर बोले- PSL में गलतियां हुईं तो हमें माफ कर दो, IPL में भी हुईं थी
नई दिल्ली। इस बार पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) के सभी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। इसका 5वां सीजन का आरंभ 20 मार्च को हुआ, हालांकि इसके उद्घाटन के दाैरान खूब हंगामा मचा जब मैनेजमेंट की खराब तैयारियों के कारण पीएसएल पर सवाल उठ गए। दरअसल, इसके उद्घाटन दाैरान पाकिस्तान के सिंगर आए तो उन्हें साॅन्ग गाने का ज्यादा समय नहीं दिया गया। लाइटिंग में भी समस्या आई। पीएसएल के नेशनल एंथम को लेकर भी बवाल मचा। ऐसे में जब पाकिस्तान के लोगों ने पीएसएल का मजाक बनाया तो पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर गलतियां हुईं तो माफ कर दो। आईपीएल में भी गलतिया हुई हैं।

खराब मैनेजमेंट के चलते मांगी माफी
अख्तर ने कहा, ''पाकिस्तान अपने घर में इस बार पहली बार पीएसएल का पूरा टूर्नामेंट करवा रहा था। मैंने आईपीएल में गलतियां होती हुई देखी हैं। कोलकाता में एक प्रोग्राम था जहां एक आर्टिस्ट नीचे गिर गया था और भी कई गलतियां होती देखी हैं। पीएसएल का यह घर में पहला साल है तो माफी कर दो। यह अभी सीखने का समय था। पाकिस्तान अगले साल इससे बेहतर काम करेगा।''

अगले साल करेंगे बेहतर सेरेमनी
इस पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा, ''मुझे पहले पता था कि सेरेमनी में कई गलतियां होने वाली हैं। कई उल्टे-सीधे काम होंगे। गानों को लेकर गलतियां होंगी। पर पीसीबी कोशिश करेगा, गलती पीसीबी की नहीं, बल्कि मैनेजमेंट से हुई है। अगले साल इससे बेहतर मैनेजमेंट होगा।'' नेशनल एंथम के बवाल पर उन्होंने सुझाव देते हुए कहा, ''अगले साल आप 5 गाने ले आओ, फिर सभी गानों की पाकिस्तान में वोटिंग करवाई जाए, जिसका गाना अच्छा लगेगा उसे चुन लिया जाए।''

इस कारण भड़का मामला
बता दें कि पीएसएल 2020 के लिए गाना इस बार पाकिस्तान के गायक अली अजमत ने गाया। लेकिन वो लाइव परफाॅर्मेंस अच्छी नहीं कर सके। लोगों को उनको गाना समझ भी नहीं आया। वहीं अख्तर ने भी कहा कि वो क्या गा रहे थे कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पाकिस्तान के ही जाने माने सिंगर अली जाफर ने पीएसएल पर निशाना साधते कहा कि मुझे बुला लिया होता तो अच्छा होता। इसके बाद पीएसएल के उद्घाटन समारोह पर दिखी नाकामी पर सवाल उठना शुरू हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
