For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाक के पूर्व दिग्गज का बड़ा दावा, कहा-कंगारूओं को पटक देगा भारत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व में अपने दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। 'विराट सेना' कंगारूओं को धाराशाही करने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन जोरदार टक्कर फिर भी देखने को मिलेगी, क्योंकि स्टीव स्मिथ और डेविड वाॅर्नर की वापसी से ऑस्ट्रेलिया का पक्ष भी मजबूत दिख रहा है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का दावा है कि भारत आसानी से ऑस्ट्रेलिया को हरा देगा।

स्पिनर्स के मामले में भारतीय टीम अच्छी

स्पिनर्स के मामले में भारतीय टीम अच्छी

अख्तर ने अपने यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड करके कहा है कि भारत यह मैच जीतेगा। भारतीय स्पिनर्स, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर भारी पड़ेंगे। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी बैलेंस हैं। उनके पास अच्छे फास्ट बॉलर और बेहतरीन स्पिनर्स हैं। हालांकि, मैं चाहता हूं कि शमी को टीम में शामिल किया जाए। शोएब ने कहा कि स्पिनर्स के मामले में भारतीय टीम ऑस्ट्रलिया से काफी अच्छी है, जबकि तेंज गेंदबाजी में मामला लगभग बराबर है। कुलदीप यादव, केदार जाधव और युजवेंद्र चहल ट्रर्निंग प्वाइंट साबित होगें।'

300 रन बनते हैं तो भारत की जीत तय

300 रन बनते हैं तो भारत की जीत तय

अख्तर का मानना है कि इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को खुद को साबित करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम के पास ज्यादा संसाधन हैं। इस मैच प्रेशर ऑस्ट्रेलिया के ऊपर रहने वाला है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को दुनियां को बताना पड़ेगा कि वह भारत से अच्छी टीम है। इंडिया इस मैच में बतौर पंसदीदा टीम उतरेगी।' हालांकि, शोएब का मानना है कि भारतीय टॉप ऑर्डर को बेहतरीन बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। पिच को देखते हुए शोएब ने कहा कि 280 रन का टोटला काफी होगा। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। बाद में बल्लेबाजी करने पर टीम पर दबाव आ सकता है। आगे उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया 300 रन बना देती है, तो जीत लगभग तय है।

VIDEO : धोखे में हुई भयंकर टक्कर, बल्लेबाज से टकराने के बाद जोर से नीचे गिरा अंपायर

जानें क्या कहता है इतिहास

जानें क्या कहता है इतिहास

अगर बात की जाए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए अभी तक वनडे मुकाबलों की तो कंगारू का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच अब 136 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें 77 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया आगे है तो भारत ने 49 मैचों में ही जीत अपने नाम की है। भारतीय टीम रविवार को यहां कंगारुओं पर अपनी 50वीं जीत के लिए बेकरार होगी। वहीं अगर विश्व कप में हुए इनके बीच हुए मुकाबलों पर नजर दाैड़ाएं तो कुल 11 मैच हुए, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 11 तो भारत ने 3 मैच जीते हैं।

Story first published: Sunday, June 9, 2019, 14:09 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+