For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर बोले- ये भारतीय बड़ा क्रिकेटर बन सकता है, इसका स्ट्राइक रेट देखो

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम विरोधी टीम को धूल चटाए और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर उसकी तारीफ ना करें, ऐसे भला कैसे हो सकता है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर अख्तर लगातार भारत के प्रदर्शन पर चर्चा करते आ रहे हैं। भारत ने शुक्रवार न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हुई 5 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही धमाकेदार जीत हासिल कर ली। भारत की इस जीत पर चर्चा करते हुए अख्तर ने उस भारतीय बल्लेबाज की तारीफ की जिसने कीवी गेंदबाजों का बुरा हाल कर दिया।

बन सकता है बड़ा क्रिकेटर

बन सकता है बड़ा क्रिकेटर

अख्तर ने केएल राहुल के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए माना कि वो एक बड़े खिलाड़ी बन सकते हैं। अख्तर ने कहा, ''भारत की टीम के मध्यक्रम में बड़ा तगड़ा बैट्समैन आ गया है जो श्रेयस अय्यर हैं, इसके बाद शिवम दुबे हैं। लेकिन मुझे केएल राहुल की पारी अच्छी लगी, मुझे लगता है कि वह भारत का बड़ा क्रिकेटर बन सकता है। उसके अंदर क्षमता है। आप उसका स्ट्राइक रेट देखो, कभी 24 गेंदों में पचास तो कभी 29 गेंदों में पचास। वह 30 गेंदों में ही पचास कर रहे हैं, यह बहुत ही जरूरी है।''

विलियमसन की कप्तानी पर उठाया सवाल

विलियमसन की कप्तानी पर उठाया सवाल

इसके अलावा अख्तर ने कहा, ''छोटा ग्राउंड था तो रन बनने ही थे लेकिन न्यूजीलैंड को मैच फंसाना चाहिए या फिर 230 रन बनाना चाहिए था। लेकिन इसका भी बचाव किया जाना चाहिए था।'' अख्तर ने केन विलियसन की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा, "मुझे विलियमसन की कप्तानी अच्छी नहीं लगी। हालांकि खुद अच्छा खेले, राॅस टेलर भी खेले। वो गेंदबाजों से श्रेयस अय्यर से राउंड द विकेट गेंदबाजी करवा रहे हैं और वो मारे जा रहे हैं। मुझे उनकी कप्तानी का ये प्लान सही नहीं लगा।''

राहुल ने खेली थी तूफानी पारी

राहुल ने खेली थी तूफानी पारी

बता दें कि भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर भारत के सामने 204 रनों का लक्ष्य रख दिया था। जवाब में केएल राहुल ने 27 गेंदों में 56 रन बनाए जिसमें 4 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। वहीं श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर भारत को शेष एक ओवर रहते 6 विकेट से जीत दिला थी।

Story first published: Saturday, January 25, 2020, 13:45 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+