For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मेरा तरीका थोड़ा जंगली है, अपनी ताकत को कभी ठीक से नहीं समझा : शोएब अख्तर

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन्हें उन गेंदबाजों में गिना जाता है जो अपने खतरनाक बाउंसर के कारण बल्लेबाजों को तंग कियाकरते थे। हाल ही में अख्तर ने खुलासा किया कि वह उन बल्लेबाजों को चोटिल करते थे जिनके प्रति प्यार होता है। उन्होंने बताया कि वह अपना प्यार दिखाने के लिए किस तरह बल्लेबाजों को घायल किया करते थे। उन्होंने कहा कि एक बार उन्होंने युवराज सिंह की बैक, शाहिद अफरीदी का कंधा और अब्दुल रज्जाक की हेमस्ट्रिंग तोड़ी थी।

दिया अजीबोगरीब बयान

दिया अजीबोगरीब बयान

अख्तर ने बीबीसी के पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा, ''मैं कुश्ती नहीं करता। दूसरों के प्रति अपना प्यार दिखाने का यह मेरा रास्ता है। जब मैं किसी को पसंद करता तो मैं उन्हें चोटिल करता हूं। युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और अब्दुल रज्जाक के साथ मैंने यही किया। तो आप कह सकते हैं कि मेरा तरीका थोड़ा जंगली है। मेरी युवावस्था में यह काफी मूर्खतापूर्ण था। मैंने अपनी ताकत को कभी ठीक से नहीं समझा।''

पाकिस्‍तान के पास कुछ ही असली तेज गेंदबाज बचे हैं

पाकिस्‍तान के पास कुछ ही असली तेज गेंदबाज बचे हैं

इसके अलावा अफरीदी ने इस बात पर भी चिंता जताई है कि पाकिस्तान के पास अब कुछ ही तेज गेंदबाज बचे हैं। अख्तर ने कहा, "दस साल पहले, गेंदबाज 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते थे और अब वह अचानक से 135 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने लगे। अब हमारे पास कुछ ही असल गेंदबाज बचे हैं। पहले दक्षिण अफ्रीका के पास अकेले छह होते थे।"

100 मील प्रति घंटे की सीमा तोड़ना बड़ी बात नहीं थी

100 मील प्रति घंटे की सीमा तोड़ना बड़ी बात नहीं थी

अख्तर ने 2003 में 100 मीटर प्रति घंटे का रिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास रचा था। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए किस तरह की ट्रेनिंग करते थे। उन्होंने कहा, ''मेरे लिए 100 मीटर प्रति घंटे की सीमा को पार करना कोई बड़ा काम नहीं था। यह सब मीडिया हाइप थी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट गिमिक। यह तेज गेंद फेंकने के लिए मुझे कुछ नहीं मिला। अल्लाह जानता है कि मैंने इसके लिए ट्रेनिंग ली और इसमें सफल हो गया। मैं इसके लिए 26 यार्ड्स पर गेंदबाजी करता था, जो क्रिकेट गेंद से आसान नहीं है। जब मैं 22 यार्ड पर गेंदबाजी करने लगा तो मैं लगभग छह किलोमीटर तेज रफ्तार से गेंद फेंक रहा था।''

Story first published: Thursday, August 6, 2020, 15:56 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+