For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर बोले- नसीम शाह अच्छे बाॅलर हैं, पर उम्र बहुत कम लिखवा दी

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेल रही पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह से पस्त होती दिख रही है। आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 580 रन ठोक डाले, लेकिन जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 240 पर सिमट गई। पाकिस्तानी गेंदबाज कंगारूओं पर लगाम लगाने में नाकाम रहे। उन्हें युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो 20 ओवर में 68 रन देकर सिर्फ एक विकेट निकाल सके। पाकिस्तान के ही पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठाए हैं, साथ ही नसीम शाह को भी घेरा है। अख्तर ने बातों ही बातों में नसीम की उम्र पर सवाल खड़े किए। उनको लगता है कि नसीम की उम्र जितनी बताई गई है वो सही नहीं है।

उठाया ये सवाल

उठाया ये सवाल

अख्तर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर जिक्र किया। इस दाैरान उन्होंने टीम की खराब गेंदबाजी पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान की गेंदबाजी ने काफी निराश किया है। मोहम्मद अब्बास को माैका दिया जा सकता था और नसीम शाह से शुरूआती ओवरों में ज्यादा बाॅलिंग करवाई जा सकती थी।" इसके आगे अख्तर ने उम्र पर सवाल उठाते हुए कहा, ''एक तो नसीम से इसलिए ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवाई गई कि वो नाैजवान खिलाड़ी हैं। दूसरा- 16 साल की उम्र में बाॅलिंग मसल्स तैयार नहीं होते, आर्म स्पीड आ नहीं सकती। बेस आ नहीं सकता जो 16 साल का होता है। थोड़ा सा ख्याल उम्र का करना चाहिए था। मुझे लगता है कि उसकी उम्र ज्यादा लिखवा दी गई है।"

इतनी उम्र में मैं ऐसा नहीं था

इतनी उम्र में मैं ऐसा नहीं था

नसीम की उम्र को लेकर अख्तर ने आगे कहा कि हो सकता है उम्र उसकी सही हो लेकिन मैं नहीं मानता क्योंकि जब मैं 16 साल का था तो मेरे पास वो पेस नहीं थी, ना आर्म स्पीड थी जो मैं इतनी स्पीड से तेज बाॅलिंग कर सकता। हालांकि नसीम अच्छे गेंदबाज हैं, नाैजवान हैं। सीख जाएंगे, लेकिन जो बाॅलिंग हुई वो सबने देखी जो खराब रही। किसी भी बाॅलर में अटैकिंग मूड नहीं दिखा।

कम नहीं नसीम की रफ्तार

कम नहीं नसीम की रफ्तार

बता दें कि नसीम की उम्र 16 साल है। उसने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया है। लेकिन जो उनकी रफ्तार दिखी उसे देख लगा नहीं कि वो इतनी कम उम्र के होंगे। नसीम को सिर्फ डेविड वाॅर्नर के रूप में विकेट मिला था। जिस गेंद पर वाॅर्नर आउट हुए, उसकी स्पीड 144 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। ऐसे में अख्तर ने यही आंकते हुए नसीम की उम्र को लेकर संदेह किया है।

Story first published: Saturday, November 23, 2019, 14:50 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+