
आज भी याद है सचिन का छक्का
अख्तर को आज भी सचिन का वो छक्का याद है जो उनकी शाॅट गेंद पर लगाया गया था। अख्तर ने इंस्टाग्राम पर लाइव होते हुए इसका जिक्र किया। अख्तर ने 2003 विश्व कप में सचिन से थर्ड मैन के ऊपर से शाॅट गेंद पर एक छक्का खाया था। इसे याद करते हुए अख्तर ने कहा, ''वो एक बेहतरीन इंसान हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, लेकिन मैंने उन्हें 12-13 से बार आउट भी किया है. शोएब ये बातें इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कह रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से सचिन ने मुझे सेंचुरियन में छक्का मारा था स्टेडियम में बैठे सभी भारतीय फैंस खुश हो गए थे। ऐसे में मैं उन्हें खुश करने के लिए रोजाना उनसे छक्का खा सकता हूं।''

सचिन ने दिलाई थी जीत
पाकिस्तान की टीम में उस दौरान वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर जैसे खतरनाक बल्लेबाज थे। दोनों टीमों में बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल रहा था। इस दौरान तेंदुलकर की 75 गेंदों में 98 रनों की पारी ने टीम को जीत दिला दी। सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में 7 चौके और एक छक्का जड़ा था लेकिन थर्ड मैन के ऊपर से शोएब की गेंद को छक्के के लिए मारना। सचिन का ये शॉट हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया।

अख्तर चाहते हैं भारत-पाक मैच
बता दें कि भारत हमेशा से ही पाकिस्तान की टीम पर भारी पड़ा है। टीम इंडिया ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में सभी 7 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच तकरार के साथ दोस्ती भी है। अख्तर के भारत में हरभजन, गांगुली और युवराज के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। अख्तर दोनों देशों के बीच रिश्ते और कोरोना से लड़ रहे लोगों की मदद के लिए बार बार ये गुहार लगा रहे हैं कि दोनों देशों के बीच तीन मैंचों की वनडे सीरीज खेली जानी चाहिए लेकिन भारतीय दिग्गजों ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
