For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सरफराज ने वर्ल्ड कप में वही गलती की जो विराट ने चैम्पियंस ट्रॉफी में की थी'

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच बारिश की संभावना तले एक शानदार मैच देखने को मिला। इस महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारत को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया था जिसके जवाब में भारत ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए ओल्ड ट्रैफर्ड में चारों तरफ रनों की बौछार कर दी। बारिश के कारण खेल रोके जाने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 305 रन बना लिए थे जबकि 46.4 ओवर का खेल हो गया था।

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस मैच में सरफराज अहमद के फैसले को भारी गलती करारा दिया है। उन्होंने बताया है कि पाक कप्तान सरफराज ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो ठीक वैसी ही एक गलती है जैसी कोहली ने 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान की थी। आपको बता दें कि वह चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच था और कोहली ने पाक को बैटिंग का न्यौता दिया था। जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 338 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था। जवाब में भारतीय टीम 158 रन बनाकर आउट हो गई थी।

भारत की ओर से लोकेश राहुल और रोहित शर्मा ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को शतकीय साझेदारी दिलाई। इस मुकाबले में राहुल ने 57 और रोहित शर्मा ने शानदार 140 रनों की पारी खेली जिसके चलते भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सका। खासकर रोहित शर्मा की पारी याद रखी जाएगी उन्होंने इस मुकाबले में टॉप गियर में बल्लेबाजी करते हुए केवल 113 गेंदो पर यह रन बनाए। इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने अपने अर्धशतक के साथ ODI क्रिकेट में अपने 11,000 हजार रन भी पूरे कर लिए।

Story first published: Sunday, June 16, 2019, 18:36 [IST]
Other articles published on Jun 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+