For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर बोले- ये भारतीय क्रिकेटर है सबसे अच्छा इंसान, करता है सबकी मदद

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर आए दिन किसी ना किसी खिलाड़ी को लेकर चर्चा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दानिश कनेरिया को लेकर कहा था कि पाकिस्तान टीम में उनके साथ भेदभाव होता था। वहीं दानिश ने भी अख्तर के इस बयान पर हां भरी जिसपर खूब बवाल मचा। अब अख्तर ने एक भारतीय क्रिकेटर को लेकर बयान दिया है। भारत और पाकिस्तान ने मैदान पर लंबे समय तक प्रतिद्वंद्विता की है और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर से बेहतर कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं है, जो न सिर्फ खेल को अच्छी तरह जानते हैं, बल्कि विपक्ष के खिलाड़ियों को भी जानते हैं।

अख्तर ने अतीत में कई भारतीय क्रिकेटरों के साथ एक गर्मजोशी से बातचीत की है और गांगुली, विराट कोहली, एमएस धोनी, सहवाग और कई खिलाड़ियों जैसे खिलाड़ियों की प्रशंसा की है। लेकिन जब उनसे उनके यू-ट्यूब चैनल पर एक फैन द्वारा पूछा गया कि आपको काैन सा भारतीय क्रिकेटर मैदान से बाहर सबसे अच्छा लगता है तो उन्होंने बिना समय लिए आशीष नेहरा का नाम लिया

शोएब अख्तर एक प्रशंसक को जवाब देते हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज नेहरा की जमकर तारीफ की और उन्हें न सिर्फ एक अच्छा गेंदबाज बताया बल्कि एक अच्छा इंसान भी कहा क्योंकि वह किसी भी समय किसी की भी मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।। आशीष नेहरा, जिनका करियर दो दशकों तक रहा, 2011 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और उन्होंने सौरव गांगुली, एमएस धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में क्रिकेट खेला। इस पूर्व भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 44, वनडे में 157 और टी -20 में 34 विकेट झटके।

Story first published: Saturday, January 4, 2020, 16:21 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+