
पारी देख हैं हैरान
अख्तर रोहित की टेस्ट क्रिकेट में बताैर ओपनर बड़ी पारी देख हैरान हैं। उन्होंने कहा कि मैं बड़े अर्से से रोहित को कहता आ रहा हूं कि वो अपने नाम के आगे जी लगा लें, यानि की 'ग्रेट' रोहित शर्मा। उन्होंने कहा, ''साल 2013 में मैने रोहित को पूछा था किया तुम्हारा नाम क्या है, उसने कहा भाई क्यों, आपको पता तो है रोहित शर्मा। तब मैने उससे कहा था कि अपने नाम के आगे जी लगा ले क्योंकि भारत में आप जैसा कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं है।'' अख्तर ने कहा कि मैने तब रोहित से कहा कि इसके लिए सिर्फ आपको अपने अंदर आत्मविश्वास लाना है।

सहवाग से की तुलना
इसके आगे अख्तर ने बात बढ़ाते हुए रोहित की तुलना पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से की। उन्होंने कहा कि रोहित ऐसा खेल वनडे में तो दिखाता ही है लेकिन साथ में टेस्ट में भी उसने दिखा दिया। कई लोग कहते हैं कि टेस्ट के लिए तकनी बदलनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। रोहित को वैसा ही खेल दिखाना चाहिए जैसा सहवाग दिखाते थे। उन्होंने कहा, सहवाग को एक ही चीज करनी होती थी, गेंदबाज की हर गेंद पर शाॅट मारना। रोहित को टेस्ट जैसा खेलने के लिए नहीं कहना चाहिए, उसे वैसा ही खेलना चाहिए जैसा वो वनडे में खेलता है।

दुनिया की करे धुनाई
रोहित की तारीफ करते हुए अख्तर यहीं नहीं रूके। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि रोहित ऐसे ही दुनिया की धुनाई करता है, क्योंकि उसके पास अच्छी शाॅट तकनीक है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में हुए विश्व कप दाैरान भी रोहित ऐसे ही रन बना रहे थे। वो हर गेंद पर रन ले रहे थे। अख्तर ने आखिर में कहा कि आने वाले समय में जब टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा तो रोहित उसमें 1000 रन बनाएंगे और स्मिथ के हाल ही में एशेज सीरीज में बनाए 774 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे।


Click it and Unblock the Notifications
