For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर ने शानदार अंदाज में गाया किशोर कुमार का गाना, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये पुराना VIDEO

नई दिल्लीः एक जमाने में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज रहे पाकिस्तानी बॉलर शोएब अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पुराने वीडियो में शोएब अख्तर एक पार्टी के दौरान किशोर कुमार और कुमार सानू के सदाबहार गीत गुनगुनाते हुए देखे जा सकते हैं। जिस अदायगी और दिली जज्बात के साथ शोएब अख्तर इस गीत को गा रहे हैं वह अपने आप में काबिले तारीफ बात है क्योंकि खिलाड़ियों को अक्सर बहुत अच्छा अभिनेता या कलाकार या सिंगर नहीं माना जाता। हालांकि कई क्रिकेटरों ने मिथक को तोड़ा है और कला के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है।

'आते जाते आवारा सड़कों पर'

शोएब अख्तर ऐसे व्यक्ति हैं जो विशुद्ध तेज गेंदबाज थे और जिन्होंने अपने करियर से रिटायरमेंट के बाद भी क्रिकेट को बहुत ही गंभीरता से लिया। आज भी उनकी यूट्यूब चैनल वीडियो कटु आलोचनाओं से भरी होती है जिसमें वे कई गंभीर सवाल भी उठाते हैं। अख्तर हालांकि बड़बोलेपन के चलते विवादों में भी आते हैं लेकिन इस बार जो उनकी वीडियो वायरल हो रही है उसमें वह किशोर कुमार का सदाबहार गीत 'आते जाते आवारा सड़कों पर' गीत गुनगुनाते हुए देखे जा सकते हैं। करीब 5 मिनट के इस वीडियो को एक अकाउंट पर शेयर किया गया है। हैपेंडवाट के नाम से यह अकाउंट यूट्यूब पर बना है और इस वीडियो को अभी तक 55 हजार के करीब लोग देख चुके हैं।

शिमला में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

शानदार अंदाज में गाया अख्तर ने गीत-

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शोएब अख्तर एक पार्टी में है और उन्होंने सफेद कुर्ता व पायजामा पहना हुआ है वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं जहां कई तरह की बातें चल रही हैं और वे हुक्का भी पी रहे हैं। इसी पार्टी के दौरान शोएब अख्तर से उनके दोस्त गाना गाने की फरमाइश करते हैं तो शोएब अख्तर 1977 में किशोर कुमार द्वारा गाए गीत 'आते जाते खूबसूरत आवारा' को गुनगुनाते हैं। यह गाना राजेश खन्ना की फिल्म 'अनुरोध' में दिखाया गया है और काफी बड़ा हिट रहा था आज भी इसको कहीं लोग गुनगुनाते हैं।

कुमार सानू के भी गाने गुनगुनाए-

आप देख सकते हैं शोएब ने किशोर कुमार के गीत को गाने में पूरा न्याय किया है और दिल से गाया है। शोएब ने ने कुमार सानू के भी कुछ गीत गाए जिनकी चंद लाइने उन्होंने गुनगुनाई। कुमार सानू को किशोर कुमार का फॉलोअर माना जाता था जिन्होंने किशोर कुमार के अंदाज को अपनी मधुर आवाज से आगे बढ़ाने का काम किया और किशोर कुमार का यह गीत है 'मेरे नसीब में ऐ दोस्त तेरा प्यार नहीं'। यह भी राजेश खन्ना की फिल्म दो रास्ते में फिल्माया गया था।

सोशल मीडिया पर अख्तर की गायकी तारीफ-

सोशल मीडिया पर अख्तर की गायकी तारीफ-

किशोर कुमार बॉलीवुड के एक और महान गायक मोहम्मद रफी का गीत गुनगुनाना भी नहीं भूले जो 1965 में फिल्म काजल में फिल्माया गया था और यह गीत है- छू लेने दो नाजुक होठों को।

जाहिर है जिस खूबसूरती से अख्तर गीत गा रहे हैं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है तो नेटीजंस द्वारा तारीफ मिलनी लाजमी ही है। कई यूजर्स ने शोएब अख्तर की तारीफ की है और उनको बेहतरीन सिंगर बताया है।

Story first published: Sunday, June 20, 2021, 13:47 [IST]
Other articles published on Jun 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+