For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना के चलते स्थगित हुआ PSL शोएब अख्तर ने PCB को बताया अयोग्य

नई दिल्ली। कोरोना के चलते जिस तरह से पाकिस्तान सुपल लीग को स्थगित किया गया उसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख्तर ने पीसीबी की क्षमता पर सवाल खड़ा किया है। शोएब अख्तर ने कहा कि पीएसएल नहीं होगा आखिर क्यों नहीं होगा, अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा। यह मेडिकल पैनल की जिम्मेदारी थी कि सुरक्षित बायो बबल को बनाए रखा जाए। मेडिकल पैनल के खिलाफ सख्त जांच होनी चाहिए। इन लोगों ने ना सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट की साख को गिराया है बल्कि लोगों के जीवन को भी जोखिम में डाला है। इन लोगों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए।

शोएब अख्तर ने कहा कि ये लोग अब वसीम खान पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें मुश्किल सवालों का जवाब देने के लिए कह रहे हैं, लेकिन वसीम खान को लेकर कौन आया, एहसान मनि। उन्हें सवालों के जवाब देने चाहिए लेकिन वो वसीम खान पर आरोप लगा रहे हैं। शोएब अख्तर यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि पीसीबी योग्य नहीं है। पीसीबी ऐसी संस्था है दुनिया में जिसकी अयोग्यता पर सवाल नहीं खड़े किए जा सकते हैं। सिर्फ एक ही व्यक्ति है जिसके पास तर्क हैं और पाकिस्तान क्रिकेट की मदद कर सकता है और वो है वसीम खान।

शोएब अख्तर ने कहा कि कोई और नहीं है जो पीसीबी को संभाल सकता है, मैंने वसीम खान को कहा था कि मेडिकल पैनलल को बदल दो, क्या पीसीबी के पास इतनी समझ नहीं है कि एक होटल बुक करें और सुरक्षित बायो बबल खिलाड़ियों को सुरक्षित बायो बबल मुहैया कराए। बता दें कि पीएसल 2021 को गुरुवार को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से स्थगित कर दिया गया। दरअसल पीएसएल खेल रहे तीन नए खिलाड़ियों में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया था, जिसे बाद अभी तक कुल 7 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पीएसल को स्थगित कर दिया गया।

Story first published: Friday, March 5, 2021, 11:14 [IST]
Other articles published on Mar 5, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+