शोएब ने लिया ऐसे भारतीय खिलाड़ी का नाम जिसे कभी ड्रॉप नहीं किया जाना चाहिए
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें कभी भी भारत की प्लेइंग इलेवन से दूर नहीं रखा जाना चाहिए। चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में अंतिम दो मुकाबले खेले थे और वे इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी इकाई में एकमात्र चमकदार प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज थे। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीता था लेकिन चहल ने 2 एकदिवसीय मैचों में 6 विकेट चटकाए।

अख्तर ने लिया चहल का नाम-
"रवींद्र जडेजा शामिल हैं, उन्हें कभी-कभी विकेट मिलते हैं, कुलदीप (यादव) ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, लेकिन (युजवेंद्र) चहल अच्छे थे। उसे कभी भी बाहर नहीं होना चाहिए। चहल के पास कुछ गुर हैं जो बल्लेबाजों को भ्रमित कर सकते हैं। वह पूरी तरह से लेग स्पिनर हैं। वह बल्लेबाजों पर हावी है, वह स्ट्रीट स्मार्ट है, "शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल में कहा।
Asia XI vs World XI सीरीज का शेड्यूल घोषित, जानिए कब होगा महामुकाबला
चहल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सभी 5 टी 20 मुकाबले खेले जो भारत ने जीते लेकिन पहले वनडे में आश्चर्यजनक रूप से विराट कोहली एंड मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव के साथ जाने का फैसला किया। कुलदीप ने पहले वनडे में अपने 10 ओवरों में 84 रन खर्च किए और भारत 347 रनों का बचाव करने में भी विफल रहा।

कुलदीप पर चिंता व्यक्त की-
चहल को पिछले दो मैचों के लिए वापस लाया गया था और उन्होंने 3-3 विकेट लिए थे - दूसरे वनडे में 3/58 और तीसरे वनडे में 3/47 - दोनों वनडे में वे भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे।
शोएब अख्तर ने हालांकि चहल के स्पिन-गेंदबाजी पार्टनर कुलदीप पर चिंता व्यक्त की है।
"मेरे लिए कुलदीप थोड़े दबे हुए लग रहे हैं, वह खुलकर नहीं खेल रहे हैं। वह वास्तव में कभी भी खेल में नहीं थे, भारत के लिए एक चिंता का विषय है। चहल के अलावा कोई भी मध्यक्रम में विकेट लेने जैसा नहीं दिख रहा था, "अख्तर ने कहा।

अब काफी कम साथ खेलते हैं कुलचा की जोड़ी-
चहल और कुलदीप सीमित ओवरों के क्रिकेट में एक सफल जोड़ी हुआ करते थे लेकिन भारत ने विश्व कप 2019 के बाद से एक ही प्लेइंग इलेवन में दोनों को मुश्किल से खिला पाए हैं। दोनों ने एक साथ 34 वनडे खेले हैं और 22.73 के औसत से 65 विकेट हासिल किए हैं।
इसी बीच भारतीय टीम ने लाल गेंद क्रिकेट पर फोकस करना शुरू कर दिया है। भारत 21 फरवरी से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
