Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब तेज बाउंसर से ढेर हुए ब्रायन लारा, अख्तर ने शेयर किया 16 साल पुराना वीडियो

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने समय दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को क्रीज पर घुटने टेकने के लिए मजबूर किया हुआ है। अख्तर फिलहाल पुराने किस्से शेयर करने में व्यस्त हैं। उन्होंने उस पल को याद किया जब उनकी गेंद पर विंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज ब्रायन लारा चोटिल होकर नीचे गिर गए थे। यह घटना 2004 में हुई चैंपियंस ट्राॅफी के दाैरान की है, लेकिन अख्तर ने 16 साल पुराना वीडियो शेयर कर यादें ताजा कीं।

इस मैच में अख्तर ने अपनी खतरनाक बाउंसर से लारा जैसे महान बल्लेबाज को घायल कर दिया था। शोएब अख्तर की बाउंसर लारा के गर्दन पर लगी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया । अख्तर ने इस वीडियो शेयर करते हुए कहा, '''खेल के महान खिलाड़ी के साथ एक याद। अपने समय के बेस्ट बल्लेबाज ब्रायन लारा, काश मैं उनके खिलाफ और खेल पाता।'' गौरतलब है कि पाकिस्तान और विंडीज के बीच यह मैच साउथम्पटन के मैदान पर खेला गया था। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी और केवल 131 रन ही बना सकी। जिसके जवाब में विंडीज ने 28.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच के दौरान जब लारा रिटायरहर्ट हुए उस समय तक उन्होंने 30 गेंद पर 31 रन बना चुके थे।

बता दें कि अख्तर दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज हैं। उनके नाम सबसे तेज गेंद फेंकने का विश्व रिकाॅर्ड दर्ज है। विश्व कप 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, यह कारनामा उन्होंने केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान में किया था। उनकी रफ्तार का लोहा उनके जमाने में सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिग, माइकल क्लार्क जैसे दिग्गज भी मान चुके हैं।

Story first published: Wednesday, April 22, 2020, 20:46 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+