यूनिस खान पर भड़के शोएब अख्तर, कहा- गलती से चुन लिया पाकिस्तान का बल्लेबाजी कोच

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी यूनिस खान को अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है हालांकि उनकी नियुक्ति से कई पूर्व खिलाड़ी नाराज चल रहे हैं। उनसे नाराज होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का नाम भी जुड़ गया है जिन्होंने यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच बनाने को लेकर पीसीबी पर सवाल उठाया है। शोएब अख्तर ने यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच चुने जाने को लेकर कहा कि उन्हें गलती से टीम का कोच चुन लिया गया है, उनकी जगह मोहम्मद युसूफ को इस पद पर होना चाहिये थे। क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शोएब अख्तर ने यह सब बातें कही।

उन्होंने कहा, 'यूनिस खान को गलती से बल्लेबाजी कोच बना दिया गया है, उनको राष्ट्रीय अकादमी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देनी थी और मोहम्मद युसूफ को पाकिस्तान का बल्लेबाजी कोच होना था।'

और पढ़ें: क्या कंगाल हो गया है BCCI, 10 महीनों से नहीं मिली दिग्गज खिलाड़ियों की सैलरी

हमेशा से अपनी बातें बेबाक तरीके से कहने के लिये मशहूर शोएब अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मैनेजमेंट अच्छी तरीके से नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, 'पीसीबी का प्रबंधन गलत तरीके से किया जा रहा है। आप जितना अच्छे लोगों को दूर रखोगे क्रिकेट उतना नीचे आता जाएगा। अगर मुझे पीसीबी में काम करने का मौका मिला तो मैं विदेशी निवेश लेकर आऊंगा। मैं फ्री में काम करूंगा और इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि कोई मुझे फोन करके ये न कहे कि मेरे बच्चे का चयन कर लो।'

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले पर उसके ही पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाने का काम किया है। इससे पहले पूर्व खिलाड़ियों ने मिस्बाह उल हक को मुख्य चयनकर्ता बनाये जाने पर भी सवाल उठाने का काम किया था।

और पढ़ें: Friendship Day: क्रिकेट जगत की 5 जोड़ियां जिनकी दोस्ती के सामने जय-वीरू भी हैं फेल

आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम इस समय इंग्लैंड में है जहां उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच अगस्त से हो रही है। पाक टीम इंग्लैंड पहुंच चुकी है और अभ्यासरत है।

Story first published: Monday, August 3, 2020, 7:08 [IST]
Other articles published on Aug 3, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+