For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर बोले- कभी सचिन ने मुझे ऐसे मारा था, अब रोहित ने मारा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच हारने के बावजूद 3 मैचों की सीरीज में 2-1 से हरा दिया। बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार हुए मैच में भारत ने 7 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ 'विराट सेना' ने साबित कर दिया कि उसके बाद दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं जो किसी भी मोड़ पर मैच का रूख बदलने में माद्दा रखते हैं। ओपनर रोहित शर्मा ने 119 रनों की पारी खेली। ऐसे में भारत की शानदार जीत पर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर खूब प्रशंसा की, साथ ही रोहित की बल्लेबाजी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अख्तर को वो समय याद आ गया जब सचिन तेंदुलकर ने उन्हें बाउंसर पर थर्ड अंपायर की ओर छक्का मारा था।

कभी सचिन ने मुझे ऐसे मारा था

कभी सचिन ने मुझे ऐसे मारा था

अख्तर ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा, ''ऑस्ट्रेलिया के साथ बच्चों की तरह खेला गया है। भारत ने आस्ट्रेलिया को बुरी तरह से मारा है। रोहित जब खेलता, फाॅर्म में होता है, तब वे कोई परवाह नहीं करता कि उसके सामने अच्छा गेंदबाज है या बुरा। इसके लिए सब आसान है। उसे गेंदबाजों को बहुत धोया। उसे एडम जांपा का भी पीछा किया फिर मिचेल स्टार्क का भी, उसने जो कट शाॅट मारा कभी सचिन ने मुझे ऐसा छक्का मारा था, तो अब रोहित ने ऐसा शाॅट मारा। लेकिन इतनी बड़ी बैटिंग लाइन-अप के साथ ऑस्ट्रेलिया बिल्कुल भाग गई, ये सोचने वाली बात है।'' बता दें कि रोहित ने चाैथे ओवर की चाैथी गेंद पर मिचेल स्टार्क को कट शाॅट में छक्का मारा था।

कोहली की भी खूब प्रशंसा की

कोहली की भी खूब प्रशंसा की

इसके अलावा अख्तर ने कप्तान विराट कोहली की भी खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोहली की कप्तानी वाली टीम पुरानी टीम जैसी नहीं रही। ये लड़ना जानती है। उन्होंने कहा, ''भारत के पास टाॅप क्लास बैट्समैन हैं। इनका कप्तान बहुत अच्छा है। ये कमबैक करना जानता है। जब उन्हें पता होता है कि स्कोर 280 का चेस करना है तो फिर उन्हें रोकना भूल जाएं। उनके पास मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं।

ये नई हिंदुस्तान टीम है

ये नई हिंदुस्तान टीम है

भारत पहला मैच हारने के बाद वापसी करने में कामयाब रहा। इसको लेकर अख्तर ने कहा कि भारतीय टीम ने साबित कर दिया कि वो पुरानी टीम जैसी नहीं है, यह नई हिंदुस्तान टीम है। उन्होंने कहा, ''यह देखना दिलचस्प था कि क्या ये टीम पुरानी टीम की तरह हार जाएगा या कमबैक कर पाएगी, लेकिन इन्होंने कर दिखाया। ये मेरे जमाने की भारतीय टीम नहीं है। ये नई हिंदुस्तान टीम है। ये नई सोच के साथ लड़ना जानते हैं और उन्होंने ऐसी लड़ाई लड़ी कि मजा आ गया क्योंकि पहले मैच में मात खाकर वापसी करना मुश्किल था।

Story first published: Monday, January 20, 2020, 18:23 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+