Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक टीम में शोएब अख्तर की वापसी

कराची। विवादास्पद तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को 22 अप्रैल से सात मई तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आस्ट्रेलिया के साथ खेली जाने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम में शामिल कर लिया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयनकर्ताओं ने सोमवार को इस श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। अख्तर को जनवरी में श्रीलंका के साथ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले दो मैचों के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

उन्हें श्रीलंका के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के लिए भी टीम में जगह नहीं दी गई थी। चयन प्रमुख अब्दुल कादिर ने सोमवार को कहा कि अख्तर ने अपनी फिटनेस साबित करते हुए टीम में जगह बनाई है।

कादिर ने कहा, "पूरी तरह फिट अख्तर हमारे लिए काफी कारगर साबित हो सकते हैं। हाल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान अख्तर ने लगातार 140 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रफ्तार से गेंदबाजी की। उनकी सबसे तेज गेंद 149 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की रही।"

पाकिस्तानी टीम में पांच तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर को जगह दी गई है। तेज गेंदबाजों में उमर गुल, सुहैल तनवीर, यासिर अराफात और राव इफ्तिखार अंजुम शामिल हैं जबकि सईद अजमल एकमात्र स्पिनर हैं।

पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है : यूनुस खान (कप्तान), सलमान बट्ट, नासिर जमशेद, मिस्बा उल हक, शोएब मलिक, शाहिद आफरीदी, फवद आलम, कामरान अकमल, सुहैल तनवीर, यासिर अराफात, राव इफ्तिखार अंजुम, शोएब अख्तर, उमर गुल और सईद अंजुम।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+