1st Test : बताैर ओपनर रोहित का बड़ा धमाका, सभी भारतीय बल्लेबाजों को छोड़ दिया पीछे
नई दिल्ली। रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बताैर ओपनर पहला टेस्ट खेलते हुए बड़ा धमाका कर दिखाया है। मैच से पहले सवाल किए जा रहे थे कि क्या वनडे, टी20 फाॅर्मेट में बताैर ओपनर बड़ी पारियां खेलने वाले रोहित टेस्ट में भी कमाल कर पाएंगे। इन सब सवालों का जवाब रोहित ने विशाखापट्टनम में जारी पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाते हुए दे दिया है। रोहित का शतक बेहद खास रहा और उन्होंने खास रिकाॅर्ड बनाते हुए सभी भारतीय बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 154 गेंदों में शतक पूरा किया।

इस मामले में निकले आगे
दरअसल रोहित ने अपना शतक पूरा करने के लिए 4 छक्कों का सहारा लिया। इसी के साथ रोहित बताैर ओपनर पहले ही टेस्ट में 4 छक्कों के साथ शतक पूरा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इनसे पहले कोई भी भारतीय बताैर ओपनर पहले टेस्ट में शतक लगाने के लिए इतने ज्यादा छक्कों का सहारा नहीं ले सका। रोहित ने इस मामले में शिखर धवन, केएल राहुल और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा है।

ऐसा करने वाले चाैथे भारतीय
रोहित बताैर ओपनर पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले चाैथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले धवन, केएल राहुल और पृथ्वी शाॅ ऐसा काम कर चुके हैं। धवन ने साल 2014 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए 187 रनों की पारी खेली थी। वहीं राहुल ने 26 दिसंबर 2014 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली थी, जबकि पृथ्वी शाॅ ने 4 अक्तूबर को विंडीज के खिलाफ बताैर ओपनर डेब्यू करते हुए 134 रन बनाए थे।

सहवाग की कमी करेंगे पूरी
बता दें कि रोहित को टेस्ट में ओपनिंग के लिए भेजने का मुख्य कारण टीम को वैसी शुरूआत दिलाने की है जैसे कभी वीरेंद्र सहवाग दिलाते थे। सहवाग ओपनिंग करते हुए हुए गेंदबाजों की धुनाई वनडे, टी20 मैच समझकर करते थे। कप्तान विराट कोहली ने भी रोहित को ओपनिंग के लिए भेजने पर खुशी जाहिर की थी। मैच से पहले उन्होंने कहा था कि रोहित को भरपूर माैके दिए जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
