INDvSA: रोहित को आई हरभजन की याद-'भज्जू पा बॉल डाल लीजिए', भज्जी ने सुन ली पुकार
नई दिल्ली: रोहित शर्मा के लिए विश्व कप के बाद घरेलू क्रिकेट में एक नया दौर शुरू हुआ है। उन्होंने बतौर ओपनर पहली ही टेस्ट पारी में शतक जड़कर टीम इंडिया को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया है। रोहित की बल्लेबाजी में वीरेंद्र सहवाग के साथ काफी समानताएं देखी जा रही हैं। रोहित-सहवाग में एक और चीज काफी कॉमन है, वो है दोनों की ह्यूमर यानी दोनों मजाक के उस्ताद हैं। इसकी एक बानगी एक बार फिर देखने को मिली जब रोहित विशाखापत्तनम टेस्ट में हरभजन सिंह को याद करते हुए दिखाई दिए।

रोहित एक बार फिर से अपने पूरे मूड में-
शुक्रवार को रोहित एक बार फिर से अपने पूरे मूड में थे जब उन्होंने मैच के दौरान हरभजन सिंह को याद करना शुरू कर दिया। मजेदार बात यह है कि भज्जी ना तो इस मैच में खेल रहे थे और ना ही वे इस सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं, हरभजन के अब टीम इंडिया में टेस्ट मैच खेलने के दूर-दूर तक आसार भी नहीं है। फिर भी रोहित को इस टेस्ट में भज्जी की याद आई और वे यादों में ही उनसे गेंदबाजी करने के लिए भी कहने लगे।
|
'आ जाओ, आ जाओ भज्जू पा'
यह मामला तब का है जब शुक्रवार को डीन एल्गर और डि कॉक क्रीज पर जम चुके थे और भारतीय गेंदबाजों को उनका विकेट लेने में खासी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। तब पहली पारी में 176 रन बनाने वाले रोहित को हरभजन सिंह की याद आ गई और रोहित ने बोल-बोलकर भज्जी को बुलाना शुरू कर दिया। रोहित की यह आवाज स्टंप माइक्रोफोन में एड हो चुकी है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। रोहित इस दौरान भज्जी को बुलाते हुए कह रह हैं, 'आ जाओ, आ जाओ भज्जू पा। भज्जू पा आपके लिए काफी रफ बन चुका है, इधर आ जाइए थोड़ा बॉल डालिए।' रोहित यह बात कहते हुए तब सुने गए जब ओवरों के बीच में ब्रेक चल रहा था।
लंदन में सफलतापूर्वक हुई हार्दिक पांड्या की सर्जरी, जानिए कब करेंगे मैदान में वापसी

'एक बॉल मेरे स्टाइल से भी करना अगली बार'
मजेदार बात यह है कि हरभजन ने रोहित की इस बात पर जवाब दिया है। हरभजन भले ही दूर बैठे थे लेकिन उन्होंने रोहित से कहा- 'आ रहा हूं..तुम भी अच्छी गेंदबाजी करते हो, सीधे टारगेट पर रखते हो। एक बॉल मेरे स्टाइल से भी करना अगली बार।' बता दें कि हरभजन पिछले दिनों से काफी सुर्खियों में हैं और माना जा रहा था कि वे जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके इंग्लैंड में एक क्रिकेट लीग में भाग ले सकते हैं लेकिन बाद में बीसीसीआई ने खुद इस खबर का खंडन कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
