Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पुजारा ने किया सिंगल से इंकार, रोहित ने गुस्से में खोया आपा - 'पुज्जी भाग...', देखें पूरा VIDEO

नई दिल्ली: रोहित शर्मा जितना अपने छक्कों के लिए मशहूर है उतने ही मैदान और मैदान के बाहर अपने मस्तमौला अंदाज के लिए भी उनको जाना जाता है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में कई बार रोहित को पत्रकारों के साथ मजे लेते हुए देखा जा सकता है। वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए मुसीबत बन चुका यह 'हिटमैन' अब टेस्ट मैचों में अपना जौहर दिखा रहा है। बतौर टेस्ट ओपनर करियर का पहला टेस्ट खेल रहे रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भी अपने मस्तमौला और बेबाक अंदाज का बखूबी मुजायरा किया है।

विशाखापत्तनम में हो रहे इस मैच में रोहित को कई बार स्टंप माइक्रोफोन पर कुछ ना कुछ कहते हुए सुना गया है। पहली पारी में 176 रन बनाने वाले रोहित दूसरी पारी में शतक की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल का विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित का साथ पुजारा ने बखूबी निभाया है। पुजारा ने इस पारी में 81 रन बनाए।

इसी बीच रोहित और पुजारा के बीच का एक वाक्या काफी मजेदार साबित हो गया है। यह सबको पता है कि पुजारा एक धीमे रनर हैं और वे बैटिंग करते हुए कोई जोखिम उठाना पसंद नहीं करते हैं। मैच में ऐसा ही एक मौका तब आया जब पुजारा ने रन लेने से मना कर दिया जबकि रोहित के हिसाब से यह रन लिया जा सकता था। ऐसे में रोहित झुंझला गए और पुजारा पर उन्होंने झल्लाते हुए रन लेने के लिए बोला।

लेकिन रोहित के शब्द इस प्रकार थे- "पुज्जी भाग ब******, मैं पहुंच जाऊंगा वहां।" इसका वीडियो आप यहां पर देख सकते हैं। रोहित के शतक और पुजारा के दोहरे शतक के दम पर इस मैच में भारत ने पहली पारी में 7 विकेट पर 502 रन बनाए थे। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 431 रन बनाकर आउट हो गई थी।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 16:02 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+