|
पत्रकार की लगाई क्लास
वीडियो में सानिया मिर्जा और उनकी गोद में बच्चा भी तस्वीरों में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में अन्य खिलाड़ी हुक्का पीते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर लगता है कि पाकिस्तान ने अपनी हार पहले ही तय मान ली थी। तभी सोचा होगा कि मैच के पहले पार्टी कर लेते हैं। इस वीडियो को पाकिस्तान के ही एक पत्रकार मोहम्मद शफीक ने ट्विटर पर अपलोड किया, जिसका जवाब फिर सानिया मिर्जा ने दिया। वीडियो वायरल होते ही टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भड़क गईं। सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह वीडियो हमसे बिना पूछे शूट किया गया है। यह हमारी प्राइवेसी का अनादर है। हमारे साथ हमारा बच्चा भी था।
|
मशहूर शीशा कैफे में थे माैजूद
बता दें कि ये सानिया-शोएब का ये वीडियो 14 जून का का है जब पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी मशहूर शीशा कैफे में पार्टी करने के लिए आए थे।कुछ पाकिस्तानी फैन्स भी थे। उनमें से ही किसी न सिर्फ चंद सेकंड का वीडियो बनाया बल्कि तस्वीर भी ली। शोएब के साथ वहाब रियाज, इमाद वसीम और इमाम उल हक भी नजर आते हैं। इस कैफे में शराब भी परोसी जाती है।
|
खाता भी नहीं खोल सके मलिक
बता दें कि इस वीडियो की सोशल मीडिया पर इसलिए भी आलोचना हो रही है कि शोएब मलिक टीम के लिए सही प्रदर्शन करने की बजाय पार्टियों में व्यस्त हैं। भारत ने पाकिस्ता को 336 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन मलिक पहली ही गेंद पर आउट हो गए और टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 89 रनों से हार गई। पाकिस्तान अब एक भी मैच हारती है तो वह सेमीफाइनल की दाैड़ से बाहर हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
