INDvsWI: विराट कोहली से बेहतर हैं अश्विन की बल्लेबाजी के आंकड़े, आपको नहीं होगा यकीन
नई दिल्ली। एशिया कप के खिताब पर कब्जा करने के बाद अब भारतीय टीम 4 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे मुकाबलों की तैयारी में जुट गई है। वहीं इंग्लैंड दौरे के बाद मिले आराम के बाद कप्तानी कोहली अब फिर मैदान में वापसी करते नजर आएंगे। वहीं अगर कप्तान कोहली के वेस्टइंडीज के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उनका रिकॉर्ड विंडीज के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में वो इस दौरे पर अपना पिछला प्रदर्शन सुधारना चाहंगे। बता दें कि विराट का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन से भी खराब है। यहां तक कि वो रनों के मामले में कोहली को मात दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न ने अपनी आत्मकथा में किए कई खुलासे, इस खिलाड़ी को बताया सबसे स्वार्थी

अश्विन से पीछे हैं विराटः
आर अश्विन आज के समय में भारतीय टीम के सबसे प्रसिद्ध स्पिनर हैं और आराम के बाद अश्विन का खे़ल एक अलग चरण पर देखने को मिलेगा । वहीं उनके रिकॉर्ड पर नज़र डाले तो बल्लेबाज़ी में कोहली से भी ज्यादा औसत विंडिज के खिलाफ़ हैं आर अश्विन का विंडिज के खिलाफ अश्विन ने कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं। उनका औसत 56.66 का रहा है। जो उनकी सबसे अच्छी पारियों में से एक है। वहीं विंडिज के खिलाफ अश्विन ने 124 रन की सबसे बड़ी पारी के साथ कुल 510 रन बनाए हैं। वहीं आर अश्विन ने टेस्ट मैंचो में विंडिज के खिलाफ़ 4 टेस्ट शतक लगाए हैं।

कोहली से बेहतर है औसतः
वहीं अगर बात कि जाए कोहली की तो विंडिज के खिलाफ प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं है। क्योंकि कोहली ने 10 टेस्ट मैच में विंडिज के खिलाफ औसत महज 38.61 का रहा हैं और उन्होंने 200 रन की बड़ी पारी खेली है लेकिन उनके खाते में केवल 502 रन ही हैं।

कोहली से ज्यादा अश्विन ने जड़े ज्यादा शतक
कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा शतक मारने वालों की लिस्ट में लगातार दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए उपर चढ़ रहे हैं। विंडिज की बात करें तो यहां कोहली से आगे अश्विन नजर आते हैं। क्योंकि विराट के नाम एक शतक है वहीं अगर शतकों की बात कि जाए तो अश्विन कोहली से काफी़ आगे हैं। हालांकि विराट इस कुछ सालों में बहुत निखरे हैं और इस बात में कोई संदेह नहीं की वो इस सीरीज में अपने बल्ले से कुछ शानदार जलवे बिखेरेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
