Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

BCCI की सलाहकार समिति में द्रविड़ की जगह लक्ष्मण क्यों?

मुंबई। आज बीसीसीआई ने एक बड़ा कदम उठाते हुए बड़ा ऐलान किया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की नवगठित क्रिकेट सलाहकार समिति में अब क्रिकेट की दुनिया के सरताज रह चुके सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.एस. लक्ष्मण रहेंगे जिनकी सलाह अब क्रिकेटरों के मार्गदर्शन काम करेगी। हालांकि लंबे समय से चर्चा थी कि सलाहकार समिति में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली शामिल हो सकते हैं लेकिन लक्ष्मण की एंट्री जरूर चौंकाने वाली है।

क्योंकि इससे पहले खबर आयी थी कि BCCI राहुल द्रविड़ को मेंबरशीप में शामिल करना चाहती है, लक्ष्मण का तो कहीं जिक्र ही नहीं था। लेकिन खबर है कि द्रविड़ के रूचि ना लेने के कारण बीसीसीआई ने उनकी जगह वैरी वैरी स्पेशल प्लेयर लक्ष्मण को शामिल कर लिया। द्रविड़ ने इससे पहले कहा था कि वो आईपीएल की वजह से काफी व्यस्त हैं इसलिए आईपीएल के बाद वो सलाहकार समिति के बारे में फैसला करेंगे और शायद उन्होंने अब मना कर दिया जिसके बाद सलाहकार समिति में लक्ष्मण शामिल हो गये।

'भारत में एक ही 'वाल' है और वह है राहुल द्रविड़'

तीनों दिग्गजों के सलाहकार समिति में शामिल किए जाने को हालांकि अनेक लोगों ने सही कदम बताया है, बीसीसीआई के अध्यक्ष डालमिया ने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे दिग्गज खिलाड़ी अपने अनुभव और जानकारी के साथ योगदान देने के लिए आगे आए और हमारा साझा उद्देश्य भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।

Video- आपस में भिड़े राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली, हुई नोंकझोंक

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+