Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संन्यास को लेकर शोएब मलिक-रमीज राजा ट्विटर पर भिड़े, छिड़ी जुबानी जंग

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मशहूर कॉमेंटेटर रमीज राजा ने हाल ही में टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज को लेकर ऐसा बयान दिया जिसके बाद ट्विटर पर एक नई जंग छिड़ गई है। दरअसल हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने इन दोनों खिलाड़ियों को समय रहते इज्जत के साथ संन्यास लेने की सलाह दी जिसके बाद शोएब मलिक और इस खिलाड़ी के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग शुरु हो गई है।

रमीज राजा के इस बयान पर जहां मोहम्मद हाफीज ने कुछ भी बोलना ठीक नहीं समझा, वहीं शोएब मलिक से चुप नहीं रहा गया और उन्होंने रमीज राजा और मोहम्मद हफीज को टैग कर तंज भरा ट्वीट किया।

और पढ़ें: मैच फिक्सिंग पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा आरोप, कहा- शामिल होते हैं PCB अधिकारी

उन्होंने लिखा,'रमीज भाई मैं आपकी बात से सहमत हूं। हम तीनों ही अपने करियर के आखिरी मोड़ पर हैं तो साथ में ही संन्यास लेने का फैसला करते हैं। मैं फोन करता हूं और 2022 के लिये प्लान करते हैं।'

शोएब मलिक के इस ट्वीट के जवाब में रमीज राजा ने लिखा, 'इज्जत के साथ संन्यास, लेकिन किससे? मैं पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में जो सही लगता है, वह बोलता हूं। मैं चाहता हूं कि पाकिस्तान क्रिकेट फिर बुलंदियों पर पहुंचे। उस चाहत से मैं कभी संन्यास नहीं लूंगा मलिक साहब।'

और पढ़ें: बॉल टैंपरिंग मामले पर अंपायर इयान गोल्ड का बड़ा खुलासा, कहा- गेंद से नहीं हुई थी छेड़छाड़

गौरतलब है कि दोनों ही क्रिकेटरों ने इस जुबानी जंग को हल्का करने के लिये इमोजी का इस्तेमाल किया लेकिन बातचीत और मतलब को देखते हुए फैन्स से लेकर कोई भी इस बात को समझ सकता है कि इसे बिल्कुल भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।

आपको बता दें कि हाल ही में शोएब मलिक और मोहम्मद हफीज ने रमीज राजा के उस इंटरव्यू पर ऐतराज जताया था जिसमें उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को संन्यास लेने की सलाह दी थी।

Story first published: Friday, April 10, 2020, 15:19 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+