
धोनी सर्वकालिक महान खिलाड़ी हैं
अब धोनी को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने बड़ी बात कही है। मलिक ने एमएस धोनी को सर्वकालिक महान खिलाड़ी बताया है जिसको लेकर एमएस धोनी के चाहने वाले और भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट बहाल होने की उम्मीद करने वाले खासे खुश हैं।
|
"शोएब मलिक कुछ शब्द एमएस धोनी के बारे में बोलिए"
आपको बता दें कि शोएब मलिक इस समय अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। क्रिकेट की व्यस्तताओं के बीच समय निकलकर उन्होंने ट्विटर पर अपने फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन आयोजित किया। उनके फैंस ने #AskMalik हैशटैग के साथ उनसे सवाल पूछे। एक फैन ने सवाल किया, "शोएब मलिक कुछ शब्द एमएस धोनी के बारे में बोलिए।"
|
धोनी सर्वकालिक महानतम (लीजेंड) खिलाड़ी हैं
शोएब ने सवाल का जवाब देने में ज्यादा समय नहीं लिया और तुरंत जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि एमएस धोनी सर्वकालिक महानतम (लीजेंड) खिलाड़ी हैं।

सालों बाद घर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं मलिक
मौजूदा समय में पाकिस्तान वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ अपनी सरजमीं पर 3 टी20I मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त है। यह सीरीज पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है क्योंकि इसके साथ पूरे 8 सालों के बाद पाकिस्तान अपनी सरजमीं पर बड़ी टीम के खिलाफ एक टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
