For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सानिया के मना करने के बाद भी शोएब ने उठाया ये कदम, कहा- उम्मीद करता हूं आप समझ सकेंगे ...

नई दिल्ली। पाकिस्तान के ऑलराउंडर शोएब मलिक और उनकी पत्नी व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को घर में हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया। शोएब और सानिया ने अपने पहले बच्चे का नाम इजहान रखा है। घर में इस मेहमान के आने के बाद से सानिया, शोएब या कोई भी परिवार का सदस्य हर एक पल को खास बनाने से नहीं चुक रहा है। ऐसे में अपने बेटे के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए शोएब मलिक ने एक बड़ा फैसला लिया है। 21 नवंबर से शारजाह में शुरू होने वाली टी10 लीग में शोएब ने नहीं खेलने का फैसला लिया है। शोएब मलिक ने अपनी पत्नी सानिया मिर्जा और बेटे इजहान के साथ वक्त गुजारने के मकसद से यह फैसला लिया है।

शोएब मलिक ने इस बात को साझा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'मिक्स फीलिंग के साथ बताना चाहूंगा कि मैं पंजाब लीजेंड्स के साथ टी-10 लीग का हिस्सा नहीं रह पाऊंगा, क्योंकि मैं अपने परिवार के साथ वक्त बिताना चाहता हूं। ये मेरे के लिए काफी मुश्किल फैसला था। मेरी पत्नी चाहती हैं कि मैं खेलूं, लेकिन पत्नी और बेटे के आगे कुछ नहीं है। उम्मीद है आप सभी समझ पाएंगे'। बता दें कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा 29 अक्टूबर को ही माता-पिता बने हैं। दोनों की 12 अप्रैल 2010 को शादी हुई थी।

गौरतलब है कि शोएब मलिक ने पिछले सीजन में पंजाब लीजेंड की कमान संभाली थी। लेकिन इस साल वो टूर्नामेंट में ही हिस्सा नहीं लेंगे। पिछले सीजन में उन्होंने अपनी टीम के लिए 5 मैचों में सबसे ज्यादा 191 रन बनाए थे, ऐसे में पंजाब लीजेंड्स को शोएब मलिक की कमी जरूर खलेगी। टी10 लीग में भारत के 4 पूर्व तेज गेंदबाज भी खेल रहे हैं। लीग में जहीर खान, मुनाफ पटेल, प्रवीण कुमार और आरपी सिंह भी खेलते नजर आएंगे।

Story first published: Wednesday, November 14, 2018, 9:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+