आईपीएल में नहीं मिला कोई खरीददार, अब बांग्लादेश में खेलेगा यह भारतीय खिलाड़ी
कभी विराट कोहली के अंडर में आरसीबी की तरफ से खेलने वाले इस कश्मीरी युवा गेंदबाज को इस बार आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला। हालांकि अपने क्रिकेट की जुनून को जिंदा रखने के लिए उन्होंने बांग्लादेश की ढाका प्रीमियर लीग से करार कर लिया है। जी हां... हम बात कर रहे हैं कश्मीरी स्पिनर परवेज रसूल की।
रसूल को इस बार बेंगलुरू ने रिटेन नहीं किया। रसूल ने 15 जून 2014 को टीम इंडिया की वनडे टीम में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें अभी तक केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला है। हालांकि इसी साल रसूल को जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम में लिया गया था। उसके बाद किसी अन्य मैच में रसूल देखने को नहीं मिले।
बीसीसीआई ने दे दी NOC
अपने एक मात्र टी20 मैच में रसूल विवाद में आ गए थे। दरअसल राष्ट्रगान के समय रसूल को च्विंगम चबाते हुए देखा गया था जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्विटर खूब लताड़ा था। हालांकि अब रसूल ढाका प्रीमियर लीक की तरफ से खेलने को तैयार हैं। रसूल को आगामी सीजन के लिए गाजी समूह के क्रिकेटरों में शामिल किया है। वे वहां 30 मई 2017 तक खेल पाएंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने भी एनओसी दे दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
