For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब मलिक के भतीजे ने किया कमाल, ट्रिपल सेंचुरी ठोकने वाले दूसरे सबसे युवा पाकिस्तानी बने

नई दिल्लीः पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक के भतीजे मुहम्मद हुरैरा ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कर लिया है। वे अपने देश के लिए तिहरा शतक बनाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने कायदे आजम ट्रॉफी में तिहरा शतक लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बल्लेबाज की पारी का वीडियो शेयर करते हुए इसको एक जबरदस्त प्रयास करार दिया है। 19 साल के मोहम्मद हुरैरा की फर्स्ट क्लास ट्रिपल सेंचुरी की तारीफ की है। जिसका वीडियो आप यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं।

इससे पहले पीसीबी ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि, जावेद मियांदाद ने जब 17 साल 310 दिन की उम्र में पहली ट्रिपल सेंचुरी लगाई थी तो वे ऐसा करने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए थे। उन्होंने नेशनल बैंक के खिलाफ खेलते हुए कराची व्हाइट्स के लिए यह रिकॉर्ड दर्ज किया था।

अपने पहले प्रथम श्रेणी सत्र में खेल रहे हुरैरा ने 19 साल 239 दिन की उम्र में तिहरा शतक जड़ा। हुरैरा यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल आठवें बल्लेबाज हैं।

यह पाकिस्तान की धरती पर बनाया गया 23वां तिहरा शतक है, जिसमें हुरैरा पाकिस्तान में 300 रन बनाने वाले 22वें खिलाड़ी हैं। इसमें मेहमान बल्लेबाजों-माइक ब्रियरली, मार्क टेलर और वीरेंद्र सहवाग के तिहरे शतक भी शामिल हैं।

हुरैरा की 341 गेंदों में नाबाद 311 रन पारी में 40 चौके और चार छक्के शामिल थे। उनका तिहरा शतक नार्थन और बलूचिस्तान के बीच अंतिम दौर के मैच के तीसरे दिन चाय के समय पर आया। वह नार्थन के लिए शानदार फॉर्म में हैं क्योंकि उन्होंने सीजन में तीन शतक लगाए हैं। हुरैरा हैदर अली और रोहेल नजीर के साथ पाकिस्तान अंडर -19 टीम के लिए खेले हैं।

फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट यासिर शाह पर लगे आरोपों के चलते काफी बदनामी झेल रहा है। अभी यासिर पर लगे रेप के आरोप साबित नहीं हुए हैं लेकिन यह मामला सनसनीखेज बन गया है।

Story first published: Tuesday, December 21, 2021, 10:50 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+