
इसलिए की शादी
शोएब मलिक ने कहा कि जब उन्होंने और सानिया ने निकाह करने का फैसला लिया था तो दोनों ने राष्ट्रीयता नहीं एक-दूसरे का प्यार देखा था। शोएब ने एक इंटरव्यू में कहा, "जब आप निकाह करते हैं तो राष्ट्रीयता से ज्यादा प्यार मायने रखता है। जब आप शादी करने जाते हो तो यह नहीं सोचना चाहिए कि आपका होने वाला हमसफर किस देश से ताल्लुक रखता है या देशों के बीच या राजनीति में क्या चल रहा है। यह आपका मर्ज नहीं है। मायने ये रखता है कि आप किसको प्यार करते हैं।''

क्रिकेटर हूं, राजनेता नहीं
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो दर्शकों में अलग ही जुनून होता है। लेकिन शोएब का कहना है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों के आपसी रिश्ते सही रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में उनके काफी दोस्त हैं और इन सालों में उनके किसी से रिश्ते खराब नहीं हुए हैं। शोएब ने कहा, "ज्यादा विस्तार से बात करें तो भारत से मेरे कई दोस्त हैं और मैं दोनों देशों के बीच के संबंधों के कारण उनके साथ कभी तनाव महसूस नहीं किया।" मलिक ने आगे कहा, "मैं एक क्रिकेटर हूं, राजनेता नहीं।"

पांच महीने से हैं एक दूसरे से दूर
कोरोना वायरस के कारण सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक से पिछले 5 महीनों से दूर है। सानिया अपने बेटे इजहान के साथ के साथ पिछले 5 महीनों से हैदराबाद में रूकी हुई हुई हैं। लाॅकडाउन के कारण सानिया वापिस नहीं जा सकीं, लेकिन अब शोएब खुद भारत आकर दूरियां खत्म करेंगे। शोएब इस वक्त पाकिस्तान में हैं और वो जल्द सानिया और अपने बेटे इजहान से मिलने के लिए भारत आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
