For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिसमस के बहाने मलिक ने टीम इंडिया पर कसा तंज, ट्विटर पर मिला उसी अंदाज में जवाब

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थी लेकिन उनका शुभकामना देने का तरीका बड़ा ही अजीब था। त्यौहार के मौके पर मलिक ने दरअसल भारतीय टीम को निशाना बनाते हुए एक तंज भरा ट्वीट किया। ये कहना गलत नहीं होगा कि क्रिसमस के बहाने मलिक ने टीम इंडिया को चिढ़ाने के लिए यह ट्वीट किया है।

मलिक ने दिलाई 25 दिसंबर की याद-

दरअसल क्रिसमस के साथ मलिक ने अपने फैंस को 25 दिसंबर की याद दिलाई है। इसके साथ ही मलिक ने अपनी जीत का जश्न मनाते हुए फोटो ट्वीट की है। इस फोटो में धोनी भी नजर आ रहे हैं। इस ट्वीट के जरिए मलिक ने 25 दिसंबर, 2012 को भारत और पाकिस्तान के बीच T20I मुकाबले से एक तस्वीर का इस्तेमाल किया। इस मैच में पाकिस्तान पांच विकेट से विजयी रहा था। मलिक ने जश्न मनाते हुए लिखा - "मेरी क्रिसमस दोस्तो और वेरी हैप्पी 25 दिसंबर।"

भारतीय फैंस ने दिया उसी अंदाज में जवाब

भारतीय फैंस ने दिया उसी अंदाज में जवाब

उस मैच में गौतम गंभीर (43) और अजिंक्य रहाणे (42) भारत के लिए शीर्ष स्कोरर थे। भारत ने मैच में 133 रन बनाए थे जबकि पाकिस्तनी तेज गेंदबाज उमर गुल को तीन विकेट मिले थे। यह मुकाबला बेंगलुरु में हुआ था। जवाब में, पाकिस्तान ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया और मलिक ने 50 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाई।

एमएसके प्रसाद ने बताया साहा और पंत की कीपिंग में एक सबसे बड़ा फर्क

भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों ने इस ट्वीट पर मलिक को आड़े-हाथों लेकर उनकी जबरदस्त खिंचाई कर दी है। उनके कुछ ट्वीट्स यहां पर देखे जा सकते हैं-

इस साल 9 हजार रन पूरे किए हैं मलिक ने

इस साल 9 हजार रन पूरे किए हैं मलिक ने

बता दें कि इस साल की शुरुआत में, मलिक टी 20 प्रारूप में 9,000 रन बनाने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मलिक ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्रिडेंट्स पर गुयाना अमेज़ॅन वारियर्स की जीत के दौरान उपलब्धि हासिल की।

अब लीग क्रिकेट में हैं सक्रिय-

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम टी -20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड है। गेल के नाम 394 मैचों में 13,051 टी 20 रन हैं, और उसके बाद ब्रेंडन मैकुलम (370 मैचों में 9,922 रन) और किरोन पोलार्ड (489 मैचों में 9,757 रन) हैं।

NCA को लेकर सौरव गांगुली ने की राहुल द्रविड़ के साथ मुलाकात

37 साल के मलिक ने 35 टेस्ट, 287 वनडे और 111 टी 20 आई में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है।

Story first published: Friday, December 27, 2019, 11:14 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+