'हिटमैन' रोहित ने दूसरी पारी में भी ठोक डाला शतक, इस बार बनाए 3 बड़े रिकाॅर्ड्स
नई दिल्ली। रोहित शर्मा को रोकना साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के लिए पहले टेस्ट में ही बड़ी चुनाैती बन गई है। अभी 2 टेस्ट होने बाकी हैं, लेकिन विशाखापट्टनम में जारी पहले मैच की दोनों पारियों में ही रोहित ने अफ्रीकी गेंदबाजों की कमर तोड़कर रख दी है। रोहित ने दूसरी पारी में भी शतक ठोक दिया है। उन्होंने 133 गेंदों में शतक पूरा किया। लेकिन इस पारी के साथ उन्होंने 3 बड़े रिकाॅर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। क्या हैं वे रिकाॅर्ड्स आइए डालें एक नजर-

1. बताैर ओपनर किया ऐसा करिश्मा
रोहित ने बताैर ओपनर पहले टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जड़ने का काम किया है। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पहली पारी में 244 गेंदों का सामना करते हुए 176 रन बनाए थे , जबकि दूसरी पारी में 149 गेंदों में 127 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा वह टेस्ट मैच में बतौर ओपनर दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने। इससे पहले तीन बार सुनील गावस्कर (1971, 1978,1978) ने यह कमाल किया है।

2. छक्कों के मामले में सबसे आगे
इसके अलावा रोहित किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में भी सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम का विश्व रिकाॅर्ड तोड़ा है। अकरम ने साल 1996 में जिंम्बाव्बे के खिलाफ खेले एक टेस्ट मैच के दाैरान नाबाद 257 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 22 चाैकों के साथ 12 छक्के उड़ाए थे। लेकिन अब रोहित ने 13 छक्के लगा दिए हैं। रोहित ने पहली पारी में 6 तो दूसरी पारी में 7 छक्के लगा दिए।

3. ऐसा करने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर बने
इसके साथ ही वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया है। रोहित शर्मा ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय क्रिकेटर हैं। रोहित से पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। विजय हजारे ऐसा करने वाले पहले भारतीय थे। सुनील गावस्कर ने तीन बार यह कारनामा किया है। राहुल द्रविड़ के नाम भी यह कारनामा दो बार दर्ज है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
