bbc-Staff
शोएब अख़्तर ने अभी तक अनुशासनहीनता के कारण लगा जुर्माना दिया नहीं है. अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शोएब से कहा है कि वो सात लाख रुपए का जुर्माना सोमवार तक दे दें.
पीसीबी का कहना है कि अगर शोएब अख़्तर सोमवार तक जुर्माना नहीं देते हैं तो उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफ़ी की टीम से निकाला जा सकता है.
पीसीबी ने अनुशासनहीनता के कारण शोएब अख़्तर पर पाँच साल की पाबंदी लगाई थी. लेकिन शोएब की अपील पर ये सज़ा 18 महीने की कर दी गई थी.
पाबंदी
शोएब ने इस फ़ैसले को लाहौर हाई कोर्ट में चुनौती दी और कोर्ट ने उन पर से पाबंदी हटाने का आदेश दिया. लेकिन अदालत ने उन पर लगा जुर्माना न कम किया और न ही ख़त्म.
शोएब अख़्तर के वकील आबिद हसन मंटो का कहना है कि शोएब ने अभी उनसे कोई संपर्क नहीं किया है और न ही बोर्ड का नोटिस ही उन्हें मिला है.
पिछले सप्ताह चयनकर्ताओं ने चैम्पियंस ट्रॉफ़ी की संभावित टीम में शोएब अख़्तर औऱ मोहम्मद आसिफ़ का नाम भी शामिल किया था. लेकिन बोर्ड ने उस पर रोक लगा दी है.
संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद संभावित खिलाड़ियों की सूची सोमवार को जारी की जाएगी.
Story first published: Sunday, July 13, 2008, 20:42 [IST]
Other articles published on
Jul 13, 2008