Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

1st Test : भारत के नाम रहा चाैथा दिन, रोहित फिर चमके, जीत से 9 विकेट दूर भारत

विशाखापत्तनम: भारत ने दूसरी पारी 4 विकेट खोकर 323 रनों पर घोषित करते हुए दक्षिण अफ्रीका के सामने 395 रनों का लक्ष्य रखा है। चाैथे दिन का खे खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य के जवाब में 11 रन बनाकर 1 विकेट खो दिया। भारत अब जीत से 9 विकेट दूर है। डीन एल्गर 2 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने। चाैथा दिन पूरी तरह 'हिटमैन' रोहित शर्मा का रहा। पहली पारी की तरह से रोहित ने इस बार भी प्रोटियाज गेंदबाजी की बखिया उधेड़ कर रख दी। भारत की दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा ने शतक जड़ दिया है और वे बतौर टेस्ट ओपनर दोनों पारियों में शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

रोहित ने अपना पारी मे 10 चौके और 7 छ्क्के लगाकर 127 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पुजारा ने अपने अर्धशतक पूरा किया था। पुजारा शतक से चूक गए हैं और उन्होंने 81 रन बनाए। इससे पहले चौथे दिन की शुरुआत भी टीम इंडिया ने विकेट के साथ की लेकिन अंतिम विकेट के लिए मुथुसामी और रबाडा ने 35 जोड़कर अफ्रीका का स्कोर 431 रन पर पहुंचा दिया था। इसी के साथ भारत को पहली पारी में बनाए 502 रनों के आधार पर 71 रनों की बढ़त मिल गई। भारत की ओर से अश्विन ने पहली पारी में 147 रन देकर 7 विकेट लिए हैं।

1
46113

इससे पहले तीसरे दिन का खेल डीन एल्गर के शानदार शतक के नाम रहा है। एल्गर को उनकी शतकीय पारी में फाफ डु प्लेसिस और क्विंटन डिकॉक का अच्छा साथ मिला है। फाफ ने 55 रनों की पारी खेली। ओपनर एडन मार्करम महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर पर आए थियोनिस डि ब्रुयन भी 4 रन बनाकर चलते बने, जबकि चाैथे नबंर पर आए डेन पिड्ट भी बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए।

रविचंद्रन अश्विन हावी हो रहे थे लेकिन एल्गर ने अकेले मोर्चा संभालते हुए टीम को मिल रहे लगातार झटकों से उभारा। एल्गर ने 160 रनों की पारी खेली, जिन्हें रविंद्र जडेजा ने चलता किया। इसके बाद खतरनाक साबित हो रहे विकेटकीपर क्विंटन डी काॅक की पारी पर अश्विन ने विराम लगाया। डी काॅक 111 रन बनाकर आउट हुए।

बता दें कि दूसरे दिन रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल के शानदार पारियों की बदौलत भारत ने मैच के दूसरे दिन अपनी पारी 7 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित कर दी थी। मंयक अग्रवाल और रोहित ने भारत में ओपनर के तौर पर पहला ही टेस्ट मैच खेलते हुए शतक जमा दिया। रोहित ने जहां 244 गेंदों में 176 रन बनाए तो वहीं मयंक ने 317 गेंदों पर 215 रनों की पारी खेली।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 17:28 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+