'कौन जानता है, आगे क्या होगा'- रोनाल्डो ने दिया अपने संन्यास को लेकर बड़ा संकेत
नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के टॉप खिलाड़ियों में शामिल हैं और फुटबॉल की दुनिया में तो उनकी शख्सियत ही चमत्कारिक है। जादुई पैरो वाला ये पुर्तगाली खिलाड़ी फुटबॉल की दुनिया में पिछले 15 सालों से राज कर रहा है। हालांकि रोनाल्डो के लिए अब चीजें पहले जैसी आसान नहीं रह गई हैं। उनकी उम्र पहले जैसी युवा भी नहीं रही है और वे अपने 35वें जन्मदिन के करीब हैं। ऐसे में रोनाल्डो के फैंस के लिए यह खबर थोड़ा दिल तोड़ने वाली साबित हो सकती है क्योंकि इस दिग्गज फुटबॉलर ने अपने संन्यास को लेकर एक बड़ा इशारा कर दिया है।
रोनाल्डो ने जुवेंट्स क्लब के साथ साल 2022 तक कॉन्ट्रेक्ट साइन किया हुआ है और उन्होंने संकेत दिया है कि इसके बाद उनके फुटबॉल करियर का भी अंत हो सकता है।
रोनाल्डो ने इस बारे में बात करते हुए बताया- 'मैं अभी भी फुटबॉल से प्यार करता हूं। मैं फैंस का मनोरंजन करना पसंद करता हूं। उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि सारा खेल मानसिकता का है। पिछले पांच साल मैंने इस प्रक्रिया का मजा उठाया है, हालांकि ये कोई नहीं जानता कि अगले एक या दो साल में क्या होने जा रहा है?'
रोनाल्डो ने आगे कहा, 'आपको हर समय अपने जैसा रहना होता है, आप हमेशा छोटी चीजों पर काम कर सकते हैं और कुछ अच्छे उदाहरण से भी सीख सकते हैं, केवल फुटबॉल नहीं बल्कि अलग खेलों में भी- फार्मूला वन, एनबीए, गोल्फ, यूएफसी, चाहे कोई भी हो। सर्वश्रेष्ठ एथलीट के पास एक जैसी कार्य नैतिकता होती है।'
रोनाल्डो ने आगे कहा-'आपको खुद पर भरोसा करना होता है। फुटबॉल में मेरा पास ज्यादा कंट्रोल है। मैं जानता हूं कि क्या कर सकता हूं। बिजनेस में आप ऐसा नहीं कह सकते क्योंकि आप दूसरों पर निर्भर हो जाते हैं, लेकिन मेरे पास अच्छी टीम है। ये एक चुनौती होगी।' रोनाल्डो ने यह बात एक वेबसाइट से बात करते हुए कही।
बता दें कि रोनाल्डो का बिजनेस दुनिया भर में फैला है जहां पर उनके पास अंडरवियर, डेनिम, फुटवियर, फ्रेगनेंस लाइन, एक डिजीटल एजेंसी, रेस्त्रा, जिम और होटल हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
