PKL 2019: पटना ने वॉरियर्स को दी 69-41 से पटखनी, नरवाल रहे जीत के हीरो
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: परदीप नरवाल के दमदार खेल के बूते पटना पाइरेट्स ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रो कबड्डी लीग 2019 में बंगाल वॉरियर्स को 69-41 से पटखनी दी।
परदीप नरवाल के 36 अंकों के प्रदर्शन ने उन्हें सीजन (302) के लिए 300 अंकों को पार करने में भी मदद की, इसके साथ ही पटना ने एक मैच में बनाए गए उच्चतम अंकों के अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। कुल 110 अंक के साथ ये एक और पीकेएल रिकॉर्ड है।
शुरुआती सात में बदलाव करने के बावजूद, बंगाल वॉरियर्स ने मैच में बढ़िया शुरुआत की। राकेश नरवाल और मोहम्मद तगही ने रेड में प्रभावित किया। इस दौरान पाइरेट्स के खराब बचाव का भी उदाहरण देखने को मिला।
विकास जगलान और नीरज कुमार ने पटना के लिए दो सुपर टैकल किए और फिर से प्रदीप नरवाल को रिवाइव किया और फिर 5 अंको की रेड तब लगाई जब पहले हॉफ में 6 मिनट से भी कम समय था और वारियर्स को ऑल-आउट करके 9 अंकों की लीड ले ली।
परदीप नरवाल और पाइरेट्स सीजन के आखिरी मैच खेल रहे थे। वे प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए थे और वे अपने अंतिम क्षणों का आनंद ले रहे थे। पहले हॉफ तक पटना को 27-17 के साथ लीड मिल चुकी थी।
दूसरे हाफ की शुरुआत पटना ने पहली चाल में ऑल-आउट से की। बंगाल वॉरियर्स के लिए इस दौरान कुछ ही अच्छा समय रहा और राकेश नरवाल के नेतृत्व में रेड हुई। इस मैच में पटना गौरव के लिए खेल रहा था जबकि बंगाल अपनी 'बी' टीम के साथ प्रयोग कर रहा था। मैच के अंतिम क्षणों में परदीप ने सीजन का 300 अंक का आंकड़ा पार कर लिया और वारियर्स पर एक और ऑल-आउट को जीतकर एक बड़ी जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
