पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम घोषित, 3 साल बाद स्मिथ की वापसी
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। अगला विश्व कप टी20 का ही होना है जो ऑस्ट्रेलिया में ही 2020 अक्टूबर में होगा। इसके चलते सभी टीमें इस समय ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलने पर ध्यान दे रही हैं। ऑस्ट्रेलिया की इस टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की वापसी हुई है।
जबकि विश्व कप 2019 में खराब प्रदर्शन करने के चलते मार्कस स्टोइनिस को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं बेन मैकडरमोट और बिली स्टानलेक को वापस बुलाया गया है। स्टोइनिस के अलावा इस सीरीज के लिए बल्लेबाज क्रिस लिन और डि आर्ची शॉर्ट को भी बाहर किया गया है।
स्मिथ की यह टी20 क्रिकेट में तीन साल बाद वापसी हो रही है। उन्होंने इससे पहले मार्च 2016 में अपना अंतिम टी20 मैच खेला था। 14 सदस्यीय इस टीम में वार्नर का भी नाम है जिन्होंने अपना अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में खेला था।
टीम में एश्टन एगर और एडम जांपा स्पिनर्स की भूमिका में दिखाई देंगे क्योंकि नाथन लियोन को टीम में जगह नहीं मिली है। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ पहला टी-20 इंटरनेशल मैच 27 अक्टूबर को एडिलेड में खेला है उसके बाद ब्रिस्बेन और मेलबर्न में मैच होने हैं। पाकिस्तान के साथ सीरीज 3 नवंबर से शुरू हो रही है जो सिडनी, कैनबरा और पर्थ में खेली जाएगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम सीजन के अंत में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के दौरे पर जाएगी।
टी-20 मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम- आरोन फिंच (कैप्टन), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, बेन मैकडरमोट, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, बिली स्टानलेक, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, एंड्रयू टाय, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
