Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पिता बनते ही रहाणे को सचिन ने बना दिया 'नाइटवॉचमैन', कुछ इस अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के घर में नन्ही परी का आगमन हुआ है। रहाणे की पत्नी राधिका ने एक बच्ची को जन्म दिया है। सोमवार को रहाणे ने अपनी पत्नी के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की फोटो शेयर की है। फोटो में रहाणे और उनकी पत्नी अपनी बेटी को हाथों में लेकर निहारते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ रहाणे 'हार्ट' के साथ 'हैलो' का कैप्शन देते हुए बेटी से बात कर रहे हैं।

रहाणे के घर नन्ही परी, बधाई का दौर भी शुरू

रहाणे के घर नन्ही परी, बधाई का दौर भी शुरू

रहाणे को पिता बनने पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रहाणे को पिता बनने की जानकारी देने वाले सबसे पहले क्रिकेटरों में भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का भी नाम आता है। हरभजन सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, "शहर में नए डैडी को बधाई, आशा है कि मम्मी और छोटी राजकुमारी स्वस्थ होगी। जीवन का मजेदार हिस्सा अब अज्जू शुरू होता है।" विशाखापट्टनम टेस्ट खत्म होते ही रहाणे अपनी वाइफ और बेटी से मिलने मुंबई रवाना हो सकते हैं।

सचिन ने दी मजेदार अंदाज में बधाई-

सचिन ने दी मजेदार अंदाज में बधाई-

इसी बीच मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी रहाणे की बेटी की पहली फोटो देख ली है। उन्होंने रहाणे को मजेदार अंदाज में बधाई देते हुए नाइटवॉचमैन बना दिया है। क्रिकेट की भाषा में नाइटवॉचमैन वह पुच्छला बल्लेबाज होता है जो टेस्ट मैचों में दिन के आखिरी ओवरों में विकेट गिरने पर बैटिंग करने के लिए आता है। उसकी जिम्मेदारी अपना विकेट बचाकर मुख्य बल्लेबाज को क्रीज पर आने से रोकने की होती है। लेकिन यहां पर सचिन का मतलब रात में जागने वाल नाइटवॉचमैन से है।

उमर अकमल ने की टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

नाइटवॉटमैन बनेंगे रहाणें !

नाइटवॉटमैन बनेंगे रहाणें !

रहाणे की पोस्ट पर ट्वीट करते हुए सचिन ने लिखा-राधिका और रहाणे बहुत-बहुत बधाई। पहली बार माता-पिता बनने का सुख अतुलनीय है। इसमें डूब जाएं। अब नाइटवॉचमैन की नई भूमिका का आनंद उठाओ और रात को बच्चे का डायपर बदलो। बता दें कि रहाणे इस समय घरेलू टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया के अभियान का हिस्सा हैं। विशाखापट्टनम में जब दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जा रहा था तब रहाणे और उनकी पत्नी राधिका के घर बेटी का जन्म हुआ था। इस टेस्ट मैच में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 203 रनों से जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ बेटी के आगमन ने रहाणे की खुशी को दोगुना कर दिया है।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 9:43 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+