रोहित शर्मा ने किया आरे की हरियाली को बचाने का ट्वीट तो मिली स्टील के बैट से खेलने की नसीहत
नई दिल्ली। मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के खिलाफ लगातार चल रहे प्रदर्शन में अब भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है। रोहित शर्मा ने मंगलवार को ट्वीट कर पेड़ों की कटाई पर अपनी राय रखी है। हिटमैन ने ट्वीट कर कहा कि मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई बहुत बुरा है। मुंबई का यह हिस्सा थोड़ा बहुत हरा-भरा है और यहां के तापमान में हल्का अंतर रहता है, इसका कारण आरे कॉलोनी है।
रोहित ने लिखा, 'इस खबर में भले ही कुछ ज्यादा क्यों न हो, लेकिन पेड़ों की कटाई काफी बुरी है। मुंबई का यह हिस्सा हरा-भरा रहता है और यहां के तापमान में भी हल्की सी गिरावट रहती है इसका कारण आरे कॉलोनी है। हम कैसे इसे छीन सकते हैं। साथ ही हजारों जानवरों के बारे में मत भूलिए, जिनके पास अब रहने को जगह नहीं होगी।'
Even if there is more to the story, nothing is worth cutting down something so vital. Part of Mumbai being slightly greener & slight difference in the temperature is mainly because of #AareyColony. How can we take that away, not to mention thousands of animals will displace.
— Rohit Sharma (@ImRo45) October 8, 2019
हालांकि कुछ लोगों का रोहित शर्मा का यूं ट्वीट करना पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

फैन्स ने कुछ यूं किया ट्रोल, कहा- बैट के लिए काटे जाते हैंं पेड़
कुछ लोगों ने ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें खेल पर ध्यान देना चाहिए और इस तरह की विवादास्पद टिप्पणी से बचना चाहिए। एक यूजर ने यह भी कहा कि रोहित के क्रिकेट बैट के लिए भी पेड़ काटे जाते हैं ऐसे में उन्हें क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए।

तो स्टील के बैट से खेलेंगे रोहित शर्मा
वहीं एक यूजर ने रोहित के ट्वीट का मजाक उड़ाते हुए लिखा,'पेड़ों की कटाई से रोकने के लिए रोहित भाई अब इको फ्रैंडली बैट का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए अब वो स्टील के बैट का इस्तेमाल करेंगे और लेदर की गेंद की जगह लोहे की गेंद का इस्तेमाल करेंगे ताकि जानवरों की खाल और उनपे होने वाले अत्याचार से रोका जा सके।'

क्रिकेट के लिए बंद करो पानी और पेड़ की बर्बादी
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोगों को साफ पानी नहीं मिलता है लेकिन यह जनाब स्वीमिंग पूल में पानी गंदा करते हैं। उन पेड़ों का क्या जो क्रिकेट के सामान के लिए काटे जाते हैं और उस पानी का क्या जो क्रिकेट के मैदान पर बर्बाद होता है।

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है पेड़ों की कटाई पर रोक
गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने 4 अक्टूबर को महाराष्ट्र सरकार को पेड़ों को काटने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पेड़ों की कटाई शुरू की। सरकार की योजना तकरीबन 2,600 पेड़ काटने की थी। अब तक 400 से ज्यादा पेड़ काटे जा चुके हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हालांकि आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी और राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 21 अक्टूबर को होने वाली मामले की अगली सुनावई तक यथावत स्थिति बनाए रखे। शीर्ष अदालत ने हालांकि राज्य सरकार के उस बयान को दर्ज कर लिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब आरे में पेड़ नहीं काटे जाएंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
