टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया को झटका, लोअर स्पाइन सर्जरी से गुजरेगा अहम गेंदबाज
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए अगले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए एक झटकेदार खबर का सामना करना पड़ रहा है। यह विश्व कप अगले साल (2020) ऑस्ट्रेलिया में ही होने जा रहा है और यह टी20 फार्मेट में होगा। अपने घर में होने वाली इस महाप्रतियोगिता में कंगारू टीम खिताब की प्रबल दावेदारों में शामिल हैं लेकिन इसी बीच टीम के तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडॉर्फ को अपनी कमर के चलते टीम से बाहर होना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यह अहम तेज गेंदबाज जल्द ही लोअर बैक स्पाइन सर्जरी (कमर के निचले हिस्से की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी) से गुजरेगा।
इस बात की पुष्टि खुद बेहरेनडॉर्फ ने की है कि वह जेम्स पैटिंसन की तरह से उसी निचली रीढ़ की सर्जरी से गुजरेंगे ताकि उनके चल रही समस्याओं को हल किया जा सके और उनके करियर को लम्बा खींचने में मदद मिल सके। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी की बात यह है कि इस सर्जरी से पूरी तरह उभरकर मैदान में वापसी करने में इस गेंदबाज को कम से कम 12 महीने या उससे भी ज्यादा का समय लग सकता है।
बता दें कि बेहरेंडॉर्फ का यह समस्या लंबे समय से परेशान कर रही है। जिसके चलते वे ऑस्ट्रेलियाई टीम में केवल सफेद गेंद क्रिकेट में ही सक्रिय रहते हैं। उन्होंने नवंबर 2017 के बाद से ही कोई फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेला है जबकि उनका इन मैचों में रिकॉर्ड शानदार रहा है।
ईएसपीएनक्रिकेइंफो की रिपोर्ट के अनुसार 29 वर्षीय बेहरेंडॉर्फ ने शुरुआती परामर्श के लिए पिछले हफ्ते सिडनी में न्यूजीलैंड के सर्जन रोवन स्काउटन से मुलाकात की जिसके बाद उन्होंने सर्जरी का फैसला कर लिया। इस बारे में बात करते हुए इस तेज गेंदबाज ने बताया, "दुर्भाग्य से, मुझे पिछले कुछ वर्षों में एक ही चोट लगी है और हमने कई चीजों की कोशिश की है फिर भी चोट वापस लौट रही है। बहुत सारे विचार और चर्चा के बाद हमने फैसला किया है कि सर्जरी के जरिए इसका स्थायी समाधान निकालने का समय आ गया है।'
वह आने वाले हफ्तों में सर्जरी करने के लिए अपने परिवार के साथ न्यूजीलैंड जाएंगे। साथ ही अब उनको पूरी घरेलू सत्र क्रिकेट छोड़ना होगा। यहीं नहीं, वे टी20 विश्व कप के लिए भी शायद ही उपलब्ध हों। यह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर 2020 में होगा। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ही गेंदबाज जेम्स पैटिंसन और पूर्व कीवी गेंदबाज शेन बॉन्ड भी इसी तरह की सर्जरी करा चुके हैं। हालांकि सर्जरी के बाद से इनमें से कोई भी गेंदबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले जितना प्रभावी नहीं रह पाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
