उमर अकमल ने की टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
नई दिल्ली: पाकिस्तान के खिलाफ उसके घर में 10 साल बाद क्रिकेट खेल रही श्रीलंका की टीम ने टी20 सीरीज के दूसरे भानुकी राजपक्षे की शानदार 77 रनों की पारी की बदौलत पाकिस्तान को 35 रनों से हरा दिया और इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में अजेय बढ़त भी बना ली। मैच में भानुका राजपक्षे (77) के शानदार अर्धशतक के बाद नुवान प्रदीप (25-4) ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की। श्रीलंका की जहां यह पाकिस्तान के खिलाफ अब तक की यह पहली टी-20 सीरीज जीत है तो वहीं पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल के नाम शर्मशार करने वाला रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

अकमल के नाम अजब कारनामा-
कभी पाकिस्तान के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज माने जाने वाले अकमल ने लगातार पहले टी20 के बाद दूसरे मैच में भी खाता नहीं खोला। अकमल इन दोनों मैचों में जीरो पर आउट हुए। इसी के साथ उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अकमल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा डक (जीरो) बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। अकमल के नाम टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में 10 डक हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान की बराबरी कर ली है।

3 साल बाद की थी उमर ने टीम में वापसी-
दिलशान ने भी टी20 इंटरनेशनल मैचों में 10 बार डक बनाया है। इससे पहले अकमल ने पहले टी20 मुकाबले में जीरो पर आउट होकर शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इससे पहले तक अफरीदी ही पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा डक बनाने वाले बल्लेबाज थे। अकमल की करीब तीन साल बाद पाकिस्तान की टीम में वापसी हुई थी, लेकिन इस बार भी वह अपने चयन को सही साबित नहीं कर पाए। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अपना पिछला मैच 27 सितंबर 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ था। यह मुकाबला अबू धाबी में खेला गया था।
पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान अंपायर की मैदान में मौत

पहली ही गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने का रिकॉर्ड-
इतना ही उन्होंने टी20 इंटरनेशल क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। अब अकमल के नाम टी20 में सबसे ज्यादा बार (6) पहली ही गेंद पर आउट होने का रिकॉर्ड है। बता दें कि श्रीलंका ने पहले मैच में भी पाकिस्तान को 64 रनों से करारी शिकस्त दी थी और अब उसने दूसरा मैच भी जीतकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मैच गुरुवार को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
