Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोएब अख़्तर टी-20 विश्व कप से बाहर

33 साल के शोएब को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होना था लेकिन मूत्रनली में संक्रमण होने के कारण उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया, "एक मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उनका नाम टीम से वापस लिया गया है."

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से अनुरोध किया है कि उसे शोएब की जगह किसी और को टीम में शामिल करने की अनुमति दी जाए.

पाँच जून से इंग्लैंड में शुरु हो रहे टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान ग्रुप बी में है. इसमें पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड और इंग्लैंड की टीमें हैं.

शोएब का करियर चोट के कारण प्रभावित रहा है. अनुशासनहीनता के कारण उन पर 18 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन पिछले साल ये प्रतिबंध हटा लिया गया.

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ में वो टीम में वापस आए थे लेकिन उनका प्रदर्शन उम्दा नहीं रहा. पाँच मैचों में लगभग पचास के औसत से वो सिर्फ़ तीन विकेट ले सके.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+