Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज ने शेयर की 19 साल पुरानी फोटो, दूसरे नंबर पर हैं द्रविड़ तो तीसरे नंबर पर काैन?

नई दिल्ली। 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया हो लेकिन फैंस अभी भी उन्हें फोलो करने से नहीं चूकते। युवराज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए आए दिन कुछ ना कुछ संदेश देते रहते हैं। इस बार उन्होंने उस मोमेंट की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है, जब वह पहली बार भारतीय टीम के लिए सिलेक्ट किए गए थे। उनका चयन आईसीसी नॉकआउट ट्राॅफी-2000 के लिए किया गया था।

शेयर की गई तस्वीर में युवराज के साथ महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और विजय दाहिया हैं। युवराज ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- टीम इंडिया की तरफ से पहली बार खेलने के लिए सिलेक्ट किया जाना मेजर थ्रोबैक...। युवराज और दाहिया ने एक ही साथ केन्या के खिलाफ 3 अक्टूबर, 2000 को डेब्यू किया था। रोचक बात यह है कि इन दोनों ही बल्लेबाजों को बैटिंग का मौका नहीं मिला था। दरअसल, भारतीय टीम को 209 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने सिर्फ 2 विकेट खोकर हासिल कर लिए थे।

भारत के लिए उस समय कप्तानी कर रहे कप्तान सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकरने पारी की शुरुआत की थी। गांगुली ने 66 तो सचिन ने 25 रन बनाए थे। केन्या के गेंदबाज इन्हीं दोनों बल्लेबाजों का विकेट चटका पाए थे। इसके बाद राहुल द्रविड़ ने नाबाद 68 और विनोद कांबली ने नाबाद 39 रनों की पारियां खेलते हुए भारत को जीत दिलाई थी।



युवी को मैच में 4 ओवर फेंकने के लिए मिले थे, जिसमें उन्होंने 16 रन खर्च किए थे। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। हालांकि, वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। उल्लेखनीय है कि युवराज ने वनडे करियर में 304 मैच खेलते हुए 8701 रन बनाए। उनका वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 रन रहा। युवी ने वनडे में 111 विकेट भी चटकाए।

Story first published: Friday, October 4, 2019, 14:33 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+