Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND W vs SA W T20: भारत ने 51 रनों से जीता चौथा टी20, सीरीज में मिली अजेय बढ़त

सूरत: भारत की 15 साल की युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा और लेग स्पिनर पूनम यादव की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को चौथे टी20 इंटरनेशल क्रिकेट मैच में 51 रनों से हरा दिया। मंगलवार को हुए इस मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी उपयोगी पारी खेली जिसकी बदौलत भारत पांच मैचों की सीरीज में एक और जीत के साथ 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है। टीम इंडिया ने मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 17 ओवर में चार विकेट पर 140 रन बनाये। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम सात विकेट पर 89 रन ही बना सकी।

बारिश से प्रभावित इस सीरीज में भारत ने पहले मैच में 11 रन से जीत दर्ज की थी जबकि दूसरा और तीसरा मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। यह मैच भी आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच 17 - 17 ओवर का कर दिया गया। भारत को शैफाली और स्मृति मंधाना (19 गेंदों पर 13 रन) ने पहले विकेट के लिये 52 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलायी। इस दौरान दोनों बल्लेबाजों को मेहमान टीम की लचर फील्डिंग का भी सहयोग मिला और दोनों को ही जीवनदान भी मिले।

15 साल की उम्र में खेलकर इतिहास रचने वाली शैफाली ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाये जबकि रोड्रिग्स ने 22 गेंदों पर 33 रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर (नौ गेंदों पर 16 रन) और दीप्ति शर्मा ने अंतिम ओवरों में 16 गेंदों पर नाबाद 20 रन बनाये।

इसके बाद पूनम यादव ने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों पर अंकुश लगाकर मुश्किल लक्ष्य को और भी कठिन बना दिया। पूनम यादव ने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये। पूनम के अलावा राधा यादव (16 रन देकर दो विकेट) और दीप्ति शर्मा (चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) ने भी अच्छी गेंदबाजी की। इस प्रकार भारत ने मेहमान टीम को इस सीरीज के मैचों में जीत का कोई मौका नहीं दिया है। अब दोनों टीमों के बीच पांचवां मैच चार अक्टूबर को खेला जाएगा

Story first published: Wednesday, October 2, 2019, 7:40 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+