Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरकार फुटबाॅल की बड़ी फैन 'ब्लू गर्ल' के आगे झुका ईरान का कानून

नई दिल्ली। दुनियाभर में महिलाओं को सम्मान दिए जाने की बात कही जाती है। यहां तक कि अब महिलाओं को पुरूषों से कम भी नहीं आंका जाता। खेल जगत में जब दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचते हैं तो उसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक के लोग शामिल रहे हैं। इसमें महिलाएं भी होती हैं, लेकिन ईरान की कहानी कुछ और ही है जहां महिलाओं को फुटबाॅल मैच देखने के लिए अनुमति नहीं है। लेकिन अब ये नियम बदलता नजर आ रहा जिसका कारण फुटबाॅल की बड़ी फैन ब्लू गर्ल बनीं।

दरअसल, हाल ही में 29 साल की सहर खोदयारी नाम की लड़की ने उस समय आत्महत्या कर ली थी जब उसे एक फुटबाॅल मैच में लड़के के वेश में स्टेडियम में देखा गया। ईरान में लड़कियों को फुटबाॅल मैच देखने की अनुमति नहीं थी। इसके लिए वहां की महिलाएं आवाज भी उठाती हैं, लेकिन अब ईरान की सरकार ने खोदयारी की माैत के बाद महिलाओं को फुटबाॅल मैच देखने की अनुमति दी है। ईरान ने कंबोडिया के खिलाफ होने वाले फीफा वर्ल्‍ड कप के क्‍वालिफायर मुकाबले के लिए महिलाओं को मैच देखने की अनुमति दी है। इसके बाद 3500 महिला प्रशंसकों ने टिकट खरीदे हैं।

ईरान की सरकारी न्‍यूज एजेंसी इरना ने बताया कि महिलाओं के सेक्‍शन की 3500 टिकट चुटकियों में बिक गई। ईरान और कंबोडिया के बीच मुकाबला 78 हजार दर्शकों की क्षमता वाले आजादी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। फीफा ने बताया था कि शुरुआत में महिलाओं के लिए 4600 टिकट जारी किए जाएंगे लेकिन अब उसका मानना है कि डिमांड को देखते हुए टिकटों की संख्‍या को बढ़ाना होगा।

बता दें कि 29 साल की खोदयारी अपने पसंदीदा फुटबॉल टीम का मैच स्‍टेडियम में देखना चाहती थी। इसके लिए उन्‍होंने भेष बदला और पुरुषों के कपड़े पहने। साथ ही अपने सिर पर नीले रंग की विग लगाई। लेकिन स्‍टेडियम पहुंचने से पहले ही वे गिरफ्तार कर ली गईं। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई हुई, पर सुनवाई के बाद खोदयारी ने कोर्ट के बाहर ही खुद पर गैसोलिन डालकर खुद को आग लगा ली। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद ईरान में उनका नाम ट्विटर पर #BlueGirl से खासा ट्रेंड हुआ। साहर खोदायरी 90 फीसदी जल गई थीं।

Story first published: Tuesday, October 8, 2019, 12:42 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+