Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शोभा डे ने ट्विटर पर सचिन तेंदुलकर को लेकर साधा निशाना, ओलंपिक चैंपियनों को BMW कार पर कसा तंज

नई दिल्ली। विवादित टिप्पणियों के लिए चर्चित महिला लेखक शोभा डे ने एक बार फिर अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों से जुड़ गई हैं। कुछ दिनों पहले रियो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के बारे में आपत्तिजनक ट्वीट करने वाली शोभा ने इस बार मास्टर ब्लास्टर और रियो ओलंपिक में भारतीय दल के ब्रांड एम्बेसडर रहे सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधा है।

पढ़ें : गंगा में तैरकर कानपुर से वाराणसी तक जाएगी यह तैराक बिटिया, जलपरी के नाम से है मशहूर

शोभा ने 28 अगस्त को सचिन तेंदुलकर को सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए ट्वीट किया था। दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने बीते दिनों रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु, कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक, जिमनास्ट दीपा करमाकर और बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को बीएमडब्ल्यू कार भेंट की थी।

पढ़ें : TOP 5: जानिए डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास के इन पांच सबसे दिग्गज सुपरस्टार्स के बारे में

इसपर शोभा डे ने तंज भरे अंदाज में लिखा,'यह छोटा, कष्टदायी मगर जायज सवाल है कि क्या सचिन तेंदुलकर ने खिलाड़ियों को दी गई BMW कारों का पैसा खुद चुकाया?'

वह यहीं नहीं रुकीं। अगले ही पल एक और ट्वीट में लिखा,' ग्रेट ऐड फॉर BMW, इन महंगी कारों को चलाने के लिए कौन भुगतान करेगा? कहीं ऐसा न हो कि भारतीय एथलीटों के लिए ये सफेद हाथी न बनकर रह जाए।'

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+