For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, धवन को लेकर आई बड़ी खबर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटरों के चोटिल होने की खबरों ने कई फैंस को निराश कर दिया है। न्यूजीलैंड दाैरे से शिखर धवन बाहर हो गए हैं, तो वहीं हार्दिक पांड्या भी पूरी तरह से फिट व घरेलू मैदान पर ना उतर पाने के कारण टीम से नहीं जुड़ सके। न्यूजीलैंड दाैरा करीब डेढ़ महीना चलेगा। इसके बाद भारत साउथ अफ्रीका से तीन वनडे खेलेगा फिर आईपीएल का 13वां सीजन होगा। लेकिन आईपीएल के शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। यह खबर है उनके साथ जुड़े शिखर धवन को लेकर। रिपोर्ट के मुताबिक, धवन करीब 10 हफ्तों तक मैदान से बाहर रहेंगे।

शुरूआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

शुरूआती मैचों से हो सकते हैं बाहर

इसका मतलब यह हुआ कि धवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे, साथ ही आईपीएल के शुरूआती मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। आईपीएल मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होने वाला है। अगर धवन कुछ मैच नहीं खेल सके तो यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पिछले साल दिल्ली ने अच्छा फाॅर्म करते हुए प्लेआफ में जगह बनाई थी। उन्हें इस बार धवन की मदद से खिताब पाने की उम्मीद है, लेकिन वो शुरूआती मैच नहीं खेल पाएंगे यह दिल्ली के लिए एक बड़ा झटका है।

पहला सीजन खेला था दिल्ली के लिए

पहला सीजन खेला था दिल्ली के लिए

धवन दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहले भी खेल चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट का पहला सत्र जो 2008 में हुआ था, दिल्ली के लिए ही खेला था। तब उन्होंने 14 मैचों में 4 अर्धशतक की मदद से 340 रन बनाए थे। लेकिन 2019 के सीजन में एक बार फिर दिल्ली ने उन्हें 5.2 करोड़ की रकम के साथ खरीद लिया था। धवने ने पिछले सीजन में 16 मैचों में 521 रन बनाकर टीम को प्लेआफ तक पहुंचाने का काम किया था। धवन अबतक 159 मैचों में 37 अर्धशतक के साथ 4579 रन बना चुके हैं। उन्हें अभी तक हुए सभी सीजन खेले हैं।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए थे चोटिल

आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए थे चोटिल

बता दें कि धवन आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में चोटिल हुए थे। धवन तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद का शिकार बने। भारत पारी का 10वां ओवर कमिंस फेंकने आए थे। ओवर की दूसरी गेंद का सामना धवन कर रहे थे। कमिंस ने शाॅट गेंद फेंकी। धवन ने गेंद को लेग साइड में भेजने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनकी कमर पर जा लगी। धवन पिछले साल इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप दाैरान भी अंगूठे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।

Story first published: Wednesday, January 22, 2020, 17:02 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+