वह इस पारी में 10 रन ही बना सके। उन्हें आउट दिये जाने के निर्णय पर विवाद है। पूर्व क्रिकेटर और उनके बालसखा विनोद कांबली का कहना है कि सचिन को गलत आउट दिया गया अगर यूडीआरएस होता तो सचिन बच जाते। सचिन के आउट होते ही दर्शक निराश हो गये लेकिन उम्मीद की जा रही है कि चौथी पारी में सचिन फिर से बैटिंग के लिए आएंगे और दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। गौर हो कि अपने अंतिम रणजी मैच की पहली पारी में भी वह मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गये थे, हालांकि दूसरी पारी में उन्होने 79 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।
दर्शकों को उम्मीद है कि वह दूसरी पारी में अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे।
लंच तक भारत का स्कोर 39 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 119 है।