For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शिवसेना के आतंक के चलते नजरबंद होना पड़ा था अफ्रीकी खिलाड़ी को

मुंबई। देशभर में गो हत्या को लेकर विवाद छिडा हुआ है, साथ ही पाकिस्तानी खिालड़ियों और कलाकारों का भी जमकर विरोध हो रहा है। लेकिन इस विरोध का सामना अफ्रीकी खिलाड़ी को कुछ इस कदर करना पड़ा जिसका उसे खुद अंदाजा नहीं था।



दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत में अपने दो महीने से भी लंबे दौरे पर है ऐसे में अफ्रीकी खिलाड़ी इमरान ताहिर को शिवसेना के विरोध के चलते नजरबंद होने को मजबूर होना पड़ा।

दरअसल जिस तरह से बीसीसीआई के दफ्तर में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया उसके बाद अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने इमरान ताहिर की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एहतियात बरतने को कहा गया था।

इमरान ताहिर पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं और उनकी सुरक्षा को देखते हुए उनसे मुंबई में रहने के दौरान किसी भी वक्त होटल नहीं छोड़ने को कहा गया था।

हालांकि अफ्रीकी बोर्ड ने ऐसी किसी भी खबर का खंडन किया है लेकिन अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि ताहिर को किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए उनसे होटल नहीं छोड़ने को कहा गया था

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+