IPL 2019: फिर दिखा 'धोनी रिव्यू सिस्टम' का जादू, केवल 1 सेकेंड रहते किया कमाल, VIDEO
नई दिल्ली। एक बार फिर से आईपीएल में चेन्नई की टीम के कप्तान धोनी के सामने विराट कोहली का जलवा फीका रहा और धोनी की अगुवाई में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 12वें सीजन की शुरुआत शानदार अंदाज में की। चेन्नई ने कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। चेन्नई ने बैंगलोर की ओर से जीत के लिए मिले 71 रनों के लक्ष्य को 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
यही नहीं, इस मैच में धोनी ने एक बार फिर से यह भी दिखा दिया कि आखिर क्यों डीआरएस सिस्टम को 'धोनी रिव्यू सिस्टम' भी कहा जाता है। दरअसल यह बैंगलौर की पारी का ग्यारवां ओवर चल रहा था और इमरान ताहिर बैंगलौर के बल्लेबाज नवदीप सैनी को गेंदबाजी कर रहे थे। यह इस ओवर की आखिरी गेंद थी जो ताहिर ने शानदार गुगली फेंकी। बल्लेबाजी गेंद को पढ़ने में पूरी तरह से चूक गया और सीधे अपने पैड पर खेल बैठा। इस दौरान धोनी समेत सभी आस-पास के फील्डर्स ने जबरदस्त अपील की जिसको अंपायर ने नकार दिया।
बाद में ताहिर ने इस बारे में धोनी से बात की और आपसी मंत्रणा के बाद धोनी ने अंपायर के फैसले पर रिव्यू लिया। यहां खास बात यह थी जब धोनी ने यह रिव्यू लिया तब केवल 1 सेंकेंड का समय बाकी रह गया था। लेकिन धोनी की चतुराई उनके टीम के एक बार फिर से काफी काम आई और रिप्ले में जब देखा गया तो पता लगा कि गेंद ने बल्ले का हल्का किनारा लिया है। हालांकि मजेदार बात यह थी कि गेंद पैड से टकराकर सीधे स्लिप में खड़े शेन वॉटसन के हाथों में गई थी और नवदीप को एलबीडब्लयू की जगह कैच आउट दिया गया।
आपको यह भी बता दें कि इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर हरभजन सिंह की परफारमेंस शानदार रही। बेंगलुरू के खिलाफ चिदंबरम स्टेडियम में काबिलेतारीफ गेंदबाजी करने वाले भज्जी ने 4 ओवर में केवल 20 रन देकर 3 विकेट झटके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
